ईस्ट इंडिया टाइम्स ब्यूरोचीफ ताहिर कुरैशी
मथुरा / जिला कृषि अधिकारी अश्विनी कुमार ने अवगत कराया है कि दिनांक 29 मई 2025 को प्रातः 10.30 बजे से विकास खण्ड सभागार बल्देव में कृषक गोष्ठी का आयोजन किया जायेगा, जिसमें मुख्य अतिथि पद्मश्री कंवल सिंह चौहान सोनीपत हरियाणा होंगे, जो वेबी कार्न एवं स्वीट् कार्न के बृहद कृषक हैं। पद्मश्री कंवल सिंह चौहान लगभग 2000 हैक्टर क्षेत्रफल में खेती कराते हैं एवं 7-8 देशों को निर्यात भी करते हैं। साथ ही पद्म श्री भारत भूषण त्यागी, बुलन्दशहर, जिनके पास जैविक खेती में 20-25 वर्ष का अनुभव है, इनके द्वारा अब तक 80,000 हजार किसानों को जैविक खेती के बारे में प्रशिक्षण दिया जा चुका है, जो अपने ग्राम-बिहटा जिला बुलन्दशहर में जैविक उत्पाद की प्रोसेंसिग करने हेतु इकाई भी स्थापित किए हैं।
अतः जनपद मथुरा के किसान भाईयों से अपेक्षा की जाती है कि दिनांक 29.05.2025 को प्रातः 10.30 बजे से विकास खण्ड, सभागार बल्देव में किसान विचार मंच के माध्यम से मुख्य अतिथि पद्मश्री कंवल सिंह चौहान, सोनीपत हरियाणा एवं पद्म श्री भारत भूषण त्यागी, बुलन्दशहर, के द्वारा जनपद मथुरा के कृषकों कों तकनीकी विधि से खेती करने संबंधी सम्यक जानकारी उपलब्ध कराई जायेगी। जनपद के कृषक उक्त तिथि में अधिक से अधिक संख्या में प्रतिभाग करके उन्नत तकनीकी से खेती करने की जानकारी प्राप्त करने का कष्ट करें।