ईस्ट इंडिया टाइम्स राजेन्द्र सिंह धुऑंधार
कन्नौज। द्वारचार के बाद गेस्ट हाउस में डीजे पर डांस करने को लेकर बाराती और जनाती में मारपीट हो गई मामला कन्नौज जिले के इंदरगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम बिशनापुर स्थित एच.आर गेस्ट हाउस का है। डीजे पर अपनी मनपसंद के गाने पर डांस करने को लेकर जनाती और बरातियों में बबाल हो गया। दोनों ओर से जमकर मारपीट हुई। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल कर रही है।
बताते चलें कि बीते शुक्रवार की रात कन्नौज के थाना तालग्राम के रसूलाबाद गांव से इंदरगढ़ के बिशनापुर गांव में स्थित एक गेस्ट हाउस में बारात आई थी। यहां डीजे पर डांस करने को लेकर जनातियों और बरातियों में मारपीट होने लगी।
देखते ही देखते हड़कंप का माहौल नजर आने लगा। जगह जगह कुर्सियां पड़ी पाई गईं वहीं पीटे लोग गिरते पड़ते नजर आये। जानकारी पर पहुंची इंदरगढ़ थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी थी।