ईस्ट इंडिया टाइम्स
रिपोर्ट विरेन्द्र तोमर।
बागपत/ शहर के कोर्ट रोड़ पक्का घाट पर भाजपा और नमामि गंगे के कार्यकर्ताओं ने आरती की। अहिल्याबाई होल्कर के योगदान का स्मरण कर पुष्पांजलि अर्पित की गई।मुख्य अतिथि जिला प्रभारी मंत्री व राज्य मंत्री जशंवत सैनी ने सनातन धर्म के उत्थान में देवी अहिल्याबाई के योगदान का स्मरण किया।
राज्य मंत्री जशंवत सैनी ने कहा अहिल्याबाई होलकर ने सनातन धर्म की पुनर्स्थापना में अपना योगदान दिया था। हमारी संस्कृति की रक्षा मातृशक्ति से ही संभव है। अहिल्याबाई होल्कर का योगदान मातृशक्ति के मानवर्द्धन का सशक्त प्रमाण है
जिलाध्यक्ष वेदपाल उपाध्याय, जिला महामंत्री एडवोकेट बिजेंद्र शर्मा, सुदेश चौहान, विनोद वाल्मीकि, कुलदीप भारद्वाज, राकेश जैन, विकल शर्मा, सत्यबीर सिंह बड़का, रविन्द्र आर्य, सूनील दीक्षित, प्रभात तोमर, राखी राजपूत आदि मौजूद रहे।