खिलाड़ियों ने लहराया परचम, खेलो इंडिया बीच गेम्स में जीते 6 पदक

schedule
2025-05-25 | 12:15h
update
2025-05-25 | 12:15h
person
eastindiatimes.in
domain
eastindiatimes.in

ईस्ट इंडिया टाइम्स ब्यूरो चीफ: आमिर हुसैन

उत्तराखंड
बाजपुर /उधमसिंह नगर: उत्तराखंड के पेंचक सिलाट खिलाड़ियों ने 19 से 24 मई तक दमन और दीव के घोघला बीच पर आयोजित खेलो इंडिया बीच गेम्स के पहले संस्करण में उत्तराखंड की पेंचक सिलाट टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 3 रजत पदक और 3 कांस्य पदक सहित कुल 6 पदक जीतकर प्रदेश का नाम रोशन किया।खेलो इंडिया बीच गेम्स का यह पहला संस्करण स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (साई) खेल मंत्रालय, भारत सरकार के नेतृत्व में आयोजित किया गया था उत्तराखंड की टीम ने अपना दबदबा कायम रखा
पदक विजेता खिलाड़ी
दीपक सिंह रजत पदक, टैंडिंग 80 से 85 किलो,गायत्री नेगी रजत पदक, टैंडिंग 45 सेन50 किलो।ईशु भारती – रजत पदक, टैंडिंग 50 से 55 किलो।रीता भंडारी कांस्य पदक,टैंडिंग 60 से 65 किलो,कार्तिक पटेल कांस्य पदक, टैंडिंग 40 से 45 किलो,यशोधन राणा कांस्य पदक,टैंडिंग 85 से 90 किलो।
उत्तराखंड टीम की मुख्य कोच सारिका पटेल, मैनेजर राकेश के नेतृत्व में बीच गेम्स में शानदार प्रदर्शन किया। उत्तराखंड स्पोर्ट्स विभाग से टीम चीफ डी मिशन राशिका सिद्धिकी, निर्मला पंत के निर्देशन में टीम ने पदक जीते।पेंचक सिलाट एसोसिएशन उत्तराखंड के जनरल सेक्रेटरी बब्लू दिवाकर ने बताया खेलो इंडिया बीच गेम्स का यह पहला संस्करण था। उत्तराखंड ने अपना दबदबा कायम रखा।इंडियन पेंचक सिलाट फेडरेशन के डायरेक्टर मोहम्मद इकबाल का विशेष आभार व्यक्त करते हैं।
उत्तराखंड के खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर पूरा प्रदेश गौरवान्वित महसूस कर रहा है। खिलाड़ियों के इस शानदार प्रदर्शन से प्रदेश का नाम राष्ट्रीय स्तर पर उभरा है। खिलाड़ियों के प्रदेश लौटने का इंतज़ार पेंचक सिलाट संघ उत्तराखण्ड के पदाधिकारी एव खेल प्रेमी कर रहे हैं।

Advertisement

Post Views: 9
Advertisement

Imprint
Responsible for the content:
eastindiatimes.in
Privacy & Terms of Use:
eastindiatimes.in
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
25.05.2025 - 16:23:38
Privacy-Data & cookie usage: