राष्ट्रीय कायस्थ एकता मंच के वरिष्ठ उपाध्यक्ष का निधन

schedule
2025-05-25 | 19:43h
update
2025-05-25 | 19:43h
person
eastindiatimes.in
domain
eastindiatimes.in

ईस्ट इंडिया टाइम्स रिपोर्ट
संजीव कुमार सक्सेना

फर्रूखाबाद।
राष्ट्रीय कायस्थ एकता मंच के वरिष्ठ उपाध्यक्ष ओमप्रकाश चैत्रवंशी जी के निधन का समाचार उनके पुत्र कायस्थ अजीत सक्सेना ने दिया।सूचना मिलने के बाद पूरे भारत में शोक की लहर दौड़ गई। प्रदेश अध्यक्ष संजय भैया चैत्रवंशी ने कहा निश्चित रूप से यह संगठन और हमारी व्यक्तिगत क्षति है। अनेक अवसरों पर संगठन और उनकी विचारधारा एक रहती थी । उनके द्वारा छोड़े गए कार्यों और विचारधारा को आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी हम सभी की है।‌हमारा पूरा संगठन व्यक्तिगत रूप से शोकाकुल परिवार के साथ है। जानकारी के अनुसार दिवंगत शरीर की शवयात्रा कल प्रातः नौ बजे उनके निजी आवास शैदा बुक डिपो लोहाई रोड फर्रूखाबाद से प्रस्थान करेगी। राष्ट्रीय कायस्थ एकता मंच के प्रदेश महासचिव धीरेंद्र श्रीवास्तव, कानपुर जनपद से राजेश कुमार श्रीवास्तव,राष्ट्रीय अध्यक्ष दुष्यंत कुमार श्रीवास्तव, राष्ट्रीय अध्यक्ष महिला मोर्चा ममता सक्सेना, राष्ट्रीय अध्यक्ष युवा मोर्चा गोपाल सक्सेना,जिला अध्यक्ष ममता सक्सेना, जिला अध्यक्ष हरेंद्र सक्सेना, नगर अध्यक्ष अशोक सक्सेना, अर्पित सक्सेना, रोमित सक्सेना, नरेन्द्र सक्सेना कुलदीप सक्सेना, मीडिया प्रभारी संजीव सक्सेना, मृदुल सक्सेना सहित सैकड़ों लोग ने भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

Advertisement

Post Views: 19
Advertisement

Imprint
Responsible for the content:
eastindiatimes.in
Privacy & Terms of Use:
eastindiatimes.in
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
25.05.2025 - 21:54:10
Privacy-Data & cookie usage: