चेयरमैन गुरजीत सिंह ‘गित्ते’ बोले…..हर घर पहुँचेगा शुध्द पेयजल

schedule
2025-05-27 | 19:31h
update
2025-05-27 | 19:31h
person
eastindiatimes.in
domain
eastindiatimes.in

ईस्ट इंडिया टाइम्स ब्यूरो चीफ: आमिर हुसैन

उत्तराखंड
बाजपुर/ उधमसिंह नगर नगर पालिका परिषद बाजपुर के लोकप्रिय अध्यक्ष गुरजीत सिंह ‘गित्ते’ ने नगर के वार्ड नं.11 पहाड़ी काॅलोनी में लगभग चार लाख रूपये की लागत से डलने वाली 400 मीटर पेयजल लाईन निर्माण का शिलान्यास विधिवत पूजा अर्चना उपरान्त नारियल फोड़कर किया। इस दौरान चेयरमैन गित्ते ने कहा कि बाजपुर नगर के प्रत्येक घर तक शुध्द पेयजल पहुँचाने के लक्ष्य में साथ जनभावनाओं के अनुरूप पेयजल लाईन बिछवाई जा रही है। हर नल में शुध्द पेयजल के संकल्प के साथ कार्य किया जा रहा है। इस दौरान वार्डवासियों ने चेयरमैन गुरजीत सिंह ‘गित्ते’ व वार्ड सभासद जगतजीत सिंह का फूलमाला पहनाकर जोरदार स्वागत किया। इस मौके पर उत्तराखण्ड जल संस्थान के जेई हरेन्द्र सिंह, स. नत्था सिंह धवन, राम सिंह किरौला, दीपक, गुरचरन सिंह सोढ़ी, निर्मल सिंह रंधावा, अमन गुप्ता, रिंकू, विवेक पाण्डेय, धर्मेन्द्र प्रताप सिंह आदि थे।

Advertisement

Post Views: 9
Advertisement

Imprint
Responsible for the content:
eastindiatimes.in
Privacy & Terms of Use:
eastindiatimes.in
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
28.05.2025 - 00:18:35
Privacy-Data & cookie usage: