विधानसभा छिबरामऊ में पीडीए महिला सम्मेलन में उमड़ी सपा कार्यकर्ताओं की भीड़

schedule
2025-05-30 | 18:44h
update
2025-05-30 | 18:44h
person
eastindiatimes.in
domain
eastindiatimes.in

ईस्ट इंडिया टाइम्स राजेन्द्र सिंह धुऑंधार

कन्नौज। विधानसभा छिबरामऊ में ग्राम सभा रमपुरा मलिकपुर में पीडीए महिला सम्मेलन में समाजवादी पार्टी महिला सभा की प्रदेश अध्यक्ष रिबू श्रीवास्तव, छिबरामऊ के पूर्व विधायक अरविन्द सिंह यादव, महिला सभा की जिलाध्यक्ष कंचन कन्नौजिया और छिबरामऊ विधानसभा प्रभारी सुनैना चौहान की उपस्थिति में हुआ पीडीए महिला सम्मेलन। पूर्व विधायक अरविंद सिंह यादव ने कहा इस बार का चुनाव महत्वपूर्ण चुनाव है जो देश की दशा दिशा दोनों को तय करेगा। उन्होंने समाजवादी पार्टी सरकार द्वारा कराए गए विकास कार्यों को गिनाते हुए कहा कि 100सैया अस्पताल और राजकीय इंटर कॉलेज और बिजली पानी की समस्याओं से वंचित लोगों को सुविधा देने का काम किया और बड़े पैमाने पर विकास कराकर लोगों के लिए लाभांवित करने का काम किया है। सपा कार्यकर्ताओं को अभी से चुनाव में जुट जाने का आवाहान किया। समाजवादी पार्टी महिला सभा प्रदेश अध्यक्ष रिबू श्रीवास्तव ने कहा कि समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने का काम हमें और आप सभी लोगों को करना है। भाजपा सरकार द्वारा लगातार समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं पर जुल्म कर रही है। तभी तो सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने पीडीए के द्वारा गांव-गांव सपा कार्यकर्ताओं और नेताओं द्वारा चौपाल लगाई जा रही है। समाजवादी पार्टी महिला सभा की जिलाध्यक्ष कंचन कन्नौजिया ने कहा कि जब से उत्तर प्रदेश में भाजपा की सरकार बनी है तब से महिलाओं पर हत्याचार बड़ा है। महिला कही पर भी सुरक्षित नही है।आये दिन महिलाओं पर हत्याचार हो रहा है। भाजपा सरकार में भ्रष्टाचार बढ़ा है बगैर रुपये दिए आपका काम नही होगा। विधानसभा प्रभारी सुनैना चौहान ने कहा कि भाजपा सरकार और पुलिस द्वारा अगर हमारे किसी भी कार्यकर्ता को तंग करेगी तो उसकी खैर नहीं है। प्रशासन द्वारा लगातार हमारे कार्यकर्ताओं के ऊपर मिनी गुंडा एक्ट की कार्रवाई कर रहा है ये कतई बर्दाश्त नहीं होगा। सभी लोग एकजुट होकर समाजवादी पार्टी को वोट दें। पीडीए महिला सम्मेलन कार्यक्रम का संचालन आदिल परवेज ने किया।इस मौके पर छिबरामऊ विधानसभा अध्यक्ष उमेश पाल, अर्पित शुक्ला, ममता शर्मा, अंगूरी दाहिया, किरन यादव, गुड्डी बाथम, साधना सोलंकी, सनोज यादव, लोकेन्द्र सिंह, पवन माथुर, अमन, बन्टू ,तस्लीम, अतीक, आफिज, रमेश चंद सविता, फ़िरदौस आलम, लाखन यादव मौजूद रहे।

Advertisement

Post Views: 11
Advertisement

Imprint
Responsible for the content:
eastindiatimes.in
Privacy & Terms of Use:
eastindiatimes.in
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
31.05.2025 - 00:08:02
Privacy-Data & cookie usage: