उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल उत्तर प्रदेश द्वारा प्रदेश अध्यक्ष लोकेश अग्रवाल के आवाहन पर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नाम सम्बोधित 14 सूत्रीय ज्ञापन उपजिलाधिकारी को सौंपा।

schedule
2025-06-02 | 12:40h
update
2025-06-02 | 12:40h
person
eastindiatimes.in
domain
eastindiatimes.in

ईस्ट इंडिया टाइम्स रिपोर्ट आदिल अमान

कायमगंज/फर्रुखाबाद
आज उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल उत्तर प्रदेश द्वारा प्रदेश अध्यक्ष लोकेश अग्रवाल के आवाहन पर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री माननीय योगी आदित्यनाथ के नाम सम्बोधित 14 सूत्रीय ज्ञापन उपजिलाधिकारी कायमगंज को सौंपा।
सौपे गए ज्ञापन मे कहा गया है कि खेती में कीटनाशक व रासायनिक खाद डालने का मानक तय नहीं है अंधाधुंध कीटनाशक व रासायनिक खादों का प्रयोग खेती में किया जा रहा है। सिंचाई के लिए प्रयोग किए जाने वाला जल पूरी तरीके से दूषित हो चुका है जिससे हमारे यही के खेती से प्राप्त होने वाले खाद्यान्न में रसायन व कीटनाशक भारी मात्रा में पाए जा रहे हैं, जिससे कैंसर जैसी घातक बीमारियों को बढ़ावा मिल रहा है। परंतु खाद्यय सुरक्षा मानक अधिनियम के मानकों में बदलाव नहीं किया गया है अतः आपसे अनुरोध है कि वर्तमान परिस्थिति के अनुसार खाद्य पदार्थों के मानक तय किए जाएं तथा कृषि विभाग को खेती में प्रयोग किया होने वाले कीटनाशक व रासायनिक खाद के मानक तय करने के लिए लिखा जाए तब तक नए सिरे से मानक तय नहीं किये जाते हैं व्यापारियों के सैंपल ना भरे जाएं। सभी प्रकार खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम में रजिस्ट्रेशन के लिए 12 लाख तक टर्न ओवर की सीमा तय की गई है परंतु 12 लाख रुपए की सीमा महंगाई के हिसाब से बहुत कम है अतः आपसे अनुरोध है कि 12 लाख टर्नओवर के स्थान पर 40 लाख वार्षिक टर्नओवर तक का काम करने वाले व्यापारियों की रजिस्ट्रेशन की सीमा में रखा जाए। खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम में फूड एक्ट का लाइसेंस न पाए जाने पर सजा का प्रावधान खत्म किया जाए जुर्माना अधिकतम रजिस्ट्रेशन व लाइसेंस फीस का दुगना किया जाए। व्यापारियों ने आदि मांगे रखी।
इस अवसर पर उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल उत्तर प्रदेश के प्रदेश उपाध्यक्ष पवन गुप्ता,जिला अध्यक्ष मनोज कौशल,नगर अध्यक्ष संजय गुप्ता,नगर महामंत्री अमित सेठ,युवा प्रदेश मंत्री अतुल गुप्ता,जिला महामंत्री शिवकुमार शाक्य ,जिला उपाध्यक्ष अभिषेक अग्रवाल ,राकेश कठेरिया, उपाध्यक्ष अंकित अग्रवाल, वरिष्ठ मंत्री सुधीर गुप्ता, मुस्तफा भाई, युवा नगर अध्यक्ष विशाल गुप्ता,लखपति बाबू सक्सेना, राजेश अग्निहोत्री,अनूप कौशल,जयराम कौशल, महेश कौशल, विपिन कौशल,महिला जिला अध्यक्ष रश्मि दुबे,महिला नगर अध्यक्ष मधु गंगवार, महिला विधानसभा अध्यक्ष रेनू त्रिपाठी,वरिष्ठ उपाध्यक्ष लक्ष्मी राजपूत,लक्ष्मी राठौर आदि उपस्थित रहे।

Advertisement

Post Views: 23
Advertisement

Imprint
Responsible for the content:
eastindiatimes.in
Privacy & Terms of Use:
eastindiatimes.in
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
02.06.2025 - 14:25:50
Privacy-Data & cookie usage: