नेशनल हाईवे पर पौधों में पानी डाल रहे युवक की अज्ञात वाहन से कुचलकर मौत

schedule
2025-06-03 | 17:25h
update
2025-06-03 | 17:25h
person
eastindiatimes.in
domain
eastindiatimes.in

ईस्ट इंडिया टाइम्स राजेन्द्र सिंह धुऑंधार

कन्नौज। मानीमऊ में नेशनल हाईवे पर पौधों में पानी लगा रहे युवक को किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में युवक की मौत हो गई। गुरसहायगंज के ग्राम ताखेपुर्वा निवासी पारस (46) हाईवे के पौधों में पानी डालने का कार्य करता था। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि सोमवार को पारस पौधों में टैंकर से पानी डाल रहा था। टैंकर चालक हाईवे के दूसरी ओर बैठा हुआ था। उसी दौरान पास से गुजरे किसी वाहन ने पारस को टक्कर मार दी, पारस गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में पुलिस ने जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां पर डॉक्टर ने पारस को मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी पर परिजनों में चीख पुकार मच गई। कोतवाल जितेंद्र प्रताप सिंह ने बताया शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Advertisement

Post Views: 37
Advertisement

Imprint
Responsible for the content:
eastindiatimes.in
Privacy & Terms of Use:
eastindiatimes.in
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
04.06.2025 - 02:42:36
Privacy-Data & cookie usage: