दशहरा निर्जला एकादशी के उपलक्ष्य में जायंट्स ग्रुप ऑफ़ महिला शक्ति द्वारा जिला अस्पताल में सैकड़ों मरीज़ों व उनके तीमारदारों को किया शिकंजी व आम का वितरण।

schedule
2025-06-06 | 18:41h
update
2025-06-06 | 18:41h
person
eastindiatimes.in
domain
eastindiatimes.in

ईस्ट इंडिया टाइम्स रिपोर्ट सौरभ अग्रवाल।

।फिरोजाबाद । गंगा दशहरा एवं निर्जला एकादशी के उपलक्ष्य में जायंट्स ग्रुप ऑफ़ महिला शक्ति द्वारा जिला अस्पताल में सैकड़ों मरीज़ों व उनके तीमारदारों को शिकंजी व आम का वितरण किया गया। जिसका शुभारंभ जिला अस्पताल के सीएमएस डॉक्टर नवीन जैन व डॉक्टर अभिषेक द्वारा शिकंजी वितरण कर किया गया। उन्होंने, विभिन्न क्षेत्रों में महिला शक्ति द्वारा किए जा रहे सेवा कार्यों और दिए जा रहे योगदान की सराहना की।

Advertisement

जायंट्स ग्रुप ऑफ़ महिला शक्ति की अध्यक्षा प्राची अग्रवाल ने कहा कि प्यासे को पानी पिलाना बहुत ही पुण्य का कार्य होता है। निर्जला एकादशी पर स्वयं निर्जल व्रत रख कर जल का भरा हुआ घड़ा दान करने व शीतलता प्रदान करने वाले फलों का दान करने से सुख और यश की समृद्धि होती है।

प्रशासनिक निर्देशिका रीना गर्ग ने बताया कि, अस्पताल में मौजूद सैकड़ों मरीज़ों व उनके तीमारदारों को शिकंजी व आम वितरित किए गए।

ग्रुप की वित निदेशिका दीपा अग्रवाल ने बताया कि, इस सेवा कार्य का पूरा आयोजन ग्रुप की सदस्याओं के सहयोग से किया गया।

इस दौरान यूनिट डायरेक्टर अनु बंसल, पूर्व अध्यक्षा बिना चौहान ,मंजू सिंह ,ऊषा पाराशर, नीता गुप्ता उपाध्यक्ष सीमा अग्रवाल व ग्रुप की सदस्यों गौरी बंसल, लवली तैलंग, निक्की नरूला, पूनम अग्रवाल, तनु बंसल व अन्य मौजूद रहे।

Post Views: 8
Advertisement

Imprint
Responsible for the content:
eastindiatimes.in
Privacy & Terms of Use:
eastindiatimes.in
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
06.06.2025 - 18:46:14
Privacy-Data & cookie usage: