गाजे-बाजे के साथ निकाली अहिल्याबाइ होलकर की शोभायात्रा

schedule
2025-06-08 | 18:01h
update
2025-06-08 | 18:01h
person
eastindiatimes.in
domain
eastindiatimes.in

फिरोजाबाद।

लोकमाता अहिल्याबाई होंल्कर जन कल्याण समिति द्वारा लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर के 300 वें जन्मोत्सव के अवसर पर गांधी पार्क से भव्य शोभायात्रा गाजे-बाजे के साथ निकाली गई। शोभायात्रा में लगभग एक दर्जन आकर्षण झांकियों के साथ ऊॅट, घोडे, काली अखाड़े आकर्षण का केंद्र रहे। शोभायात्रा का मार्ग में जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत हुआ।
लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की भव्य शोभायात्रा का शुभारम्भ केंद्रीय मंत्री भारत सरकार प्रो. एसपी सिंह बघेल ने हरी झंडी दिखाकर किया। शोभायात्रा गांधी पार्क से प्रारम्भ हुई, जो कि बाग छिंगामल, सिनेमा चैराहा, बर्फखाना चैराहा, जलेसर रोड, शिवाजी मार्ग पुराना डाकखाना चैराहा, माता बाला वाग, रामलीला चैराहा, कोटला रोड होते दखल स्थित लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की प्रतिमा स्थल पर पहुंचकर सम्पन्न हुई। शोभायात्रा में सबसे आगे विध्नहर्ता भगवान गणेश के डोला रहा। उसके बाद विभिन्न महापुरूषों की झांकियों के साथ लोकमाता अहिल्याबाई की झांकी विशेष आकर्षण का केंद्र रही। शोभायात्रा में मातृशक्ति ने भी बढ-चढकर सहभागिता की। शोभायात्रा में सदर विधाायक मनीष असीजा, टूंडला विधायक प्रेमपाल सिंह धनगर, महापौर कामिनी राठौर, विपिन लोधी विधायक एटा, भगवान सिंह कुशवाह विधायक खैरगढ़, आचार्य दयालूराम, नानकचंद्र अग्रवाल, भाजपा महानगर अध्यक्ष डाॅ सतीश दिवाकर, योगेश प्रताप सिंह बघेल, महाराज सिंह धनगर, हनुमंत सिह बघेल, सतेंद्र सिंह धनगर, होरीलाल बघेल, जेपी बघेल, पुष्पेंद्र बघेल, राष्ट्र प्रकाश घनगर, दिनेश बघेल, देवेंद्र बघेल पूर्व प्रधान, शोभायात्रा अध्यक्ष रुपेन्द्र बघेल छोटू, दिनेश, सावी, नरेंद्र पाल, सूरज पाल, रणबीर सिंह, अवधेश सिंह, राजेश, प्रमोद पाल, सर्वेश, मीडिया प्रभारी मुकेश कुमार बघेल के अलावा समाज के गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Advertisement

Post Views: 7
Advertisement

Imprint
Responsible for the content:
eastindiatimes.in
Privacy & Terms of Use:
eastindiatimes.in
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
08.06.2025 - 18:28:02
Privacy-Data & cookie usage: