जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने थाना समाधान दिवस पर थाना ठठिया में सुनी जनता की फरियाद

schedule
2025-06-14 | 19:24h
update
2025-06-14 | 19:24h
person
eastindiatimes.in
domain
eastindiatimes.in

ईस्ट इंडिया टाइम्स राजेन्द्र सिंह धुऑंधार

कन्नौज। थाना ठठिया में आयोजित थाना समाधान दिवस पर अपनी-अपनी समस्याओं को लेकर पहुंचे फरियादियों की समस्याओं को जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने गम्भीरता से सुनी। जिले के थाना ठठिया में आयोजित थाना समाधान दिवस में कुल 13 शिकायती प्रार्थना पत्र आए। शनिवार को ठठिया थाने में आयोजित थाना समाधान दिवस पर जिलाधिकारी आशुतोष मोहन अग्निहोत्री और पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार पहुंचे और आए हुए फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना। मौके पर राजस्व विभाग के अलावा स्थानीय पुलिस बल की भी मौजूदगी रही।थाना समाधान दिवस में 13 पीड़ितों ने अपनी अपनी समस्याएं निस्तारण की गुहार लगाई। किसी भी समस्या का मौके पर निस्तारण तो नहीं हो सका, लेकिन अधिकारियों के निर्देश पर मौके पर आई 10 राजस्व और 3 पुलिस से संबंधित शिकायतों के निस्तारण के लिये टीमों का गठन कर रवाना कर दिया गया। थाना समाधान दिवस के दौरान राजस्व और विभागीय कर्मियों के अलावा थाना प्रभारी जय प्रकाश शर्मा पुलिस बल के साथ मौजूद रहे।

Advertisement

Post Views: 19
Advertisement

Imprint
Responsible for the content:
eastindiatimes.in
Privacy & Terms of Use:
eastindiatimes.in
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
14.06.2025 - 21:36:41
Privacy-Data & cookie usage: