मोदी सरकार के 11 वर्ष पूर्ण होने पर, योजनाओं का पात्रों को मिले लाभ: दीक्षित

schedule
2025-06-14 | 19:45h
update
2025-06-14 | 19:45h
person
eastindiatimes.in
domain
eastindiatimes.in

बिनौली में भाजपा का मंडल संकल्प कार्यक्रम

रिपोर्ट सुदेश वर्मा

बागपत/ बडौत/बिनौली में भाजपा कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों का एक मंडल संकल्प कार्यक्रम शनिवार को बिनौली गांव में हुई। जिसमें केंद्र सरकार के 11 वर्ष पूर्ण होने पर जन कल्याणकारी योजनाओं व उपलब्धियों का बखान किया गया।
भाजपा नेता महिपाल कश्यप के आवास पर हुए कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे पूर्व विधायक लोकेश दीक्षित ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश सशक्त रूप विकसित दिशा में कदम बढ़ा रहा है। पहलगाम में आतंकी हमले के बाद पीएम मोदी के निर्देशन में सेना ने ऑपरेशन सिंदूर से आतंकवाद Siva सफाया किया है। केंद्र सरकार द्वारा गरीब कल्याण, कृषि सुधार, महिला सशक्तिकरण पर जोर देने के साथ ही युवाओं के लिए डिजिटल इंडिया, स्टार्टअप इंडिया अभियान शुरू किया गया। उन्होंने केंद्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठाने का सभी से आह्वान किया। मंडल अध्यक्ष सुधीर त्यागी की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम में संयोजक जिला उपाध्यक्ष राकेश जैन, जसवीर सोलंकी, पूर्व मंडल अध्यक्ष राजीव धामा, क्षितिज कुलश्रेष्ठ, गौरव त्यागी, अजय पाल आदि मौजूद रहे।

Advertisement

Post Views: 9
Advertisement

Imprint
Responsible for the content:
eastindiatimes.in
Privacy & Terms of Use:
eastindiatimes.in
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
14.06.2025 - 23:28:50
Privacy-Data & cookie usage: