पृथ्वी राज चौहान की 876 वीं जयंती करणी सेना ने शोभा यात्रा निकाल कर धूम धाम से मनाई

schedule
2025-06-15 | 14:03h
update
2025-06-15 | 14:03h
person
eastindiatimes.in
domain
eastindiatimes.in

ईस्ट इंडिया टाइम्स रिपोर्ट आदिल अमान

कायमगंज/फर्रुखाबाद
हिंदू हृदय सम्राट पृथ्वी राज चौहान की 876 वीं जयंती पर श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना ने शोभा यात्रा निकाल कर उन्हें याद किया। गौ रक्षा प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष राणा मनमोहन सिंह की अध्यक्षता में यात्रा का आयोजन किया गया। यात्रा कंपिल सीपी तिराहे से शुरू हुई। जो लालकुआं, गल्ला मंडी, मुख्य चौराहा, लोहाई बाजार, श्यामागेट, बजरिया, तहसील रोड, पुल ग़ालिब, चिलाका, पटवन गली, पृथ्वी दरवाजा होते हुई शिवाजी की मूर्ति पर संपन्न हुई। शोभायात्रा मार्ग पर कई स्थानों पर नगरवासियों ने फूल बरसाकर स्वागत किया। इस दौरान जिलाध्यक्ष मंथन ठाकुर, मनोज ठाकुर, उत्कर्ष ठाकुर, अहिवरन सिंह गौर, अमित ठाकुर, आकाश बहादुर सिंह, नूतन चतुर्वेदी, प्रभात कश्यप, ओम चौहान, सत्यम, अजय चौहान, अमन ठाकुर, अंकित ठाकुर, कौशल चौहान, चंदन सिंह, विकास सिंह आदि मौजूद रहे।

Advertisement

Post Views: 8
Advertisement

Imprint
Responsible for the content:
eastindiatimes.in
Privacy & Terms of Use:
eastindiatimes.in
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
15.06.2025 - 15:27:33
Privacy-Data & cookie usage: