कन्नौज में अंतरराष्ट्रीय योग सप्ताह का डीएम एसपी ने दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का किया शुभारंभ

schedule
2025-06-15 | 19:15h
update
2025-06-15 | 19:15h
person
eastindiatimes.in
domain
eastindiatimes.in

ईस्ट इंडिया टाइम्स राजेन्द्र सिंह धुऑंधार

कन्नौज। कन्नौज जिला मुख्यालय पर अंतरराष्ट्रीय योग सप्ताह का रविवार को शुभारंभ हो गया।
जिले के डीएम आशुतोष मोहन अग्निहोत्री और पुलिस कप्तान विनोद कुमार ने कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित कार्यक्रम में दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
जिले के आलाधिकारियों
ने योग सप्ताह के शुभारंभ पर कार्यक्रम में मौजूद अधिकारियों और कर्मचारियों को योग के प्रति जागरूक किया। कार्यक्रम में मौजूद पुलिस कर्मियों को भी नियमित योगाभ्यास करने के लिये प्रेरित किया गया।
योग प्रशिक्षक द्वारा योग के लाभ को लेकर कार्यक्रम में मौजूद लोगों को जागरूक किया गया।
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 21 जून को मनाया जाएगा, जिसके चलते जिले में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन भी किया जाएगा।
योग सप्ताह के शुभारंभ अवसर पर बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

Advertisement

Post Views: 9
Advertisement

Imprint
Responsible for the content:
eastindiatimes.in
Privacy & Terms of Use:
eastindiatimes.in
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
15.06.2025 - 19:18:25
Privacy-Data & cookie usage: