महिलाओं ने बांके बिहारी कॉरिडोर निर्माण के लिए डीएम को ईंट देकर किया कॉरिडोर का पुरज़ोर समर्थन।

schedule
2025-06-17 | 18:29h
update
2025-06-17 | 18:29h
person
eastindiatimes.in
domain
eastindiatimes.in

ईस्ट इंडिया टाइम्स ब्यूरोचीफ ताहिर कुरैशी

मथुरा एक नई पहल के साथ बृजवासियों ने कॉरिडोर का समर्थन जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह को पेश किया है। नव सृजन ब्रज मंडल (रजि.) संस्था की महिलाओं ने श्री बांके बिहारी कॉरिडोर निर्माण के लिए जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह को ईंट देकर किया कॉरिडोर का पुरज़ोर समर्थन। महिलाओं ने कहा कॉरिडोर निर्माण से पर्यटकों एवं श्रद्धालुओं को सुदृढ़ व्यवस्थाएंइलेंगी। कॉरिडोर निर्माण से जनपद में रोजगार का सृजन भी होगा। परिवर्तन ही संसार का नियम है। श्री बांके बिहारी कॉरिडोर का बनना समय की आवश्यकता है, यात्रियों की संख्या में लगातार वृद्धि हो रही है। सुविधाएं नाम मात्र की मन्दिर द्वारा की जा रही है। पुरानी परंपराओं को दुहाई देकर कॉरिडोर का विरोध गोस्वामियों द्वारा किया जा रहा है। कॉरिडोर बनाना बहुत जरूरी है, वृंदावन का चौमुखी विकास होगा तथा लाखों लोगों को रोजगार मिलेगा। डीएम को सदस्य मिशन शक्ति समूह मथुरा द्वारा कॉरिडोर के समर्थन में पत्र दिया है। पत्र में कहा काशी विश्वनाथ मंदिर कॉरिडोर की तर्ज पर वृन्दावन में ठाकुर श्री बांके बिहारी मंदिर कॉरिडोर बनाने का जो फैसला लिया गया है, उसके लिए हम सब ब्रजवासी उनका हृदय से आभार व्यक्त करते हैं। वृन्दावन में श्री बांके बिहारी के दर्शन के लिए उमड़ रहे आस्था के सैलाब की वजह से हर दिन कोई न कोई हादसा सामने आ रहा है। श्रद्धालु भीड़ में दब कर दम तोड़ चुके हैं। मंदिर में दर्शन के दौरान श्रद्धालुओं के साथ अभद्रता और मारपीट की घटनाएं सामने आ रही थी। भीड़ की वजह से बुजुर्ग श्रद्धालु दर्शन से वंचित हो रहे हैं।
भीड़ के कारण वृन्दावन में कारोबार प्रभावित होने से दुकानदार परेशान हैं। भीड़ की अधिकता के कारण वृन्दावन के स्थानीय लोग बीमारी की अवस्था में न तो आपात स्थिति में इलाज के लिए जा पा रहे हैं और न ही जरूरत पड़ने पर एम्बुलेंस की सुविधा तक उनको मिल पा रही है। किसी की मृत्यु होने तक उसकी अंतिम यात्रा तक निकलना मुश्किल हो रहा था। ऐसी स्थिति में वृन्दावन में कॉरिडोर का निर्माण कराने की आवश्यकता थी, जिसकी घोषणा करके मुख्यमंत्री ने अत्यंत पुनीत कार्य किया है, मिशन शक्ति समूह से जुड़ी हुई महिलाएं वृन्दावन कॉरिडोर का हृदय से समर्थन करती हैं।
कॉरिडोर बनने से वृन्दावन आने वाले करोड़ों भक्तों को सहज और सुखद वातावरण में जहां अपने आराध्य ठाकुर श्री बांके बिहारी के दर्शन करने का सौभाग्य हासिल होगा, वृन्दावन का चहुमुखी विकास हो सकेगा। प्राचीन स्वरूप को और व्यवस्थित किया जा सकेगा। कॉरिडोर वृन्दावन ही नहीं समूची ब्रजभूमि की अर्थव्यवस्था और यहां के कारोबार, घरेलू उद्योग के लिए मील का पत्थर साबित होगा। अयोध्या और बनारस की तरह यहां भी श्रद्धालु और पर्यटकों के आगमन में कई गुनी बढ़ोतरी हो सकेगी। वृन्दावन के साथ-साथ मथुरा, गोवर्धन, नंदगांव, बरसाना, गोकुल, महावन और बलदेव जैसे तीर्थ स्थलों पर भी श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ने से यहां भी स्थानीय कारोबार में बढ़ोतरी होगी और रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे।
इस मौके पर नव सृजन ब्रज मंडल (रजि.) संस्था की अध्यक्ष श्रीमती गंगारानी चतुर्वेदी, कोषाध्यक्ष श्रीमती प्रीति चतुर्वेदी, संरक्षक महेश चतुर्वेदी सहित संस्था की विभिन्न सदस्य उपस्थित रही।

Advertisement

Post Views: 8
Advertisement

Imprint
Responsible for the content:
eastindiatimes.in
Privacy & Terms of Use:
eastindiatimes.in
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
17.06.2025 - 18:38:04
Privacy-Data & cookie usage: