बारिश होने से मौसम हुआ सुहाना, लोगों को गर्मी से मिली राहत

schedule
2025-06-19 | 13:44h
update
2025-06-19 | 13:44h
person
eastindiatimes.in
domain
eastindiatimes.in

ईस्ट इंडिया टाइम्स रिपोर्ट सुधीर सिंह

कायमगंज/ फर्रूखाबाद

Advertisement

कायमगंज में बुधवार की रात से शुरू हुई रिमझिम बारिश ने मौसम को सुहाना बना दिया है। गुरुवार की सुबह तक जारी बारिश ने तापमान में गिरावट आई। बुधवार को दिनभर आसमान साफ रहा और उमस ने लोगों को बेहाल किया। बिजली की बार बार कटौती ने भी लोगों की मुश्किलें बढ़ाई लेकिन रात शुरू हुई बारिश ने क्षेत्रवासियों को राहत दी। कायमगंज के आसपास एवम कंपिल और नवाबगंज सहित पूरे जिले में बारिश हो रही है। लोग जरूरी काम निपटाने के लिए छाता लेकर घर से निकल रहे हैं। नगर के भूसा मंडी चौराहा, जटवारा, पृथ्वी दरवाजा, फूलमती मंदिर सधवाडा, गंगा दरवाजा
क्षेत्र में पानी भर जाने के कारण राहगीरों को रास्ता निकलने में परेशानी हो रही है। लेकिन आम जनमानस के लिए मौसम खुशनुमा हो गया है।

Post Views: 21
Advertisement

Imprint
Responsible for the content:
eastindiatimes.in
Privacy & Terms of Use:
eastindiatimes.in
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
19.06.2025 - 15:16:48
Privacy-Data & cookie usage: