फिरोजाबाद ।
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री एमएलसी अनूप गुप्ता एवं जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया। जिसमें, बीजेपी के प्रदेश महामंत्री एमएलसी अनूप गुप्ता ने कहा कि, कांग्रेस पार्टी द्वारा 50 साल पहले देश में लगाए गए आपातकाल को जनता के बीच ले जाया जाएगा और उन्हें बताया जाएगा की, इंदिरा गांधी के शासन काल में किस तरह से लोकतंत्र की हत्या कर संविधान को ताक पर रख कर देश की जनता के ऊपर आपातकाल थोपा गया था। उन्होंने कहा कि, कांग्रेस पार्टी को अब जनता को बताना ही होगा कि, देश में आपातकाल क्यों थोपा गया था।
इस मौके पर विधायक सदर मनीष असीजा, मेयर कामिनी राठौर, जिलाध्यक्ष उदय प्रताप सिंह, जिला मीडिया प्रभारी अमित गुप्ता, महानगर अध्यक्ष सतीश दिवाकर, कन्हैयालाल गुप्ता एवं पूर्व महानगर अध्यक्ष सहित भारतीय जनता पार्टी के तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे।