राशन डीलर द्वारा अंगूठा लगवाने के बाद भी नहीं दिया जाता राशन उपभोक्ताओं ने जिलाधिकारी से की शिकायत

schedule
2025-06-27 | 19:00h
update
2025-06-27 | 19:00h
person
eastindiatimes.in
domain
eastindiatimes.in

फिरोजाबाद।

राशन डीलर द्वारा अंगूठा लगवाने के बाद भी राशन न देने की शिकायत जिलाधिकारी से करते हुए उपभोक्ताओं ने हंगामा किया। उनका कहना है कि, विगत छह महीने से वह राशन के लिए परेशान हो रहे हैं।

Advertisement

ग्राम पंचायत मौढ़ा कनैटा निवासी उपभोक्ताओं का कहना है कि, विगत छह माह से उन्हें राशन डीलर लोकेश द्वारा राशन नहीं दिया जा रहा है। हर बार अंगूठा लगवाकर पर्ची निकाल देता है लेकिन राशन नहीं देता। उन्हें धमकी देकर भगा देता है। पर्ची निकालने के बाद उसे फाड़कर फेंक देते हैं।

विमला देवी का कहना है कि, चार महीने से पर्ची रखी है लेकिन, राशन नहीं दिया। गीता देवी का कहना है कि राशन लेने जाओ तो डीलर धमकाते हैं। पर्ची देते हैं बाद में उसे फाड़ देते हैं। पूरी साल से हमें राशन नहीं मिल रहा है। अभिषेक कुमार का कहना है कि डीलर के विरोध में सभी ग्रामीण पंचायत घर पर एकजुट हुए हैं। उसकी मनमानी के विरोध में वह प्रदर्शन कर रहे हैं। सालिगराम यादव का कहना है कि राशन डीलर वहले अंगूठा लगवाता है। उसके बाद पर्ची देकर एक दिन बाद आने की कहता है। एक दिन बाद जाओ तो फिर राशन नहीं देता। जिसके चलते ग्रामीणों ने विरोध जताया है।

एआरओ मनोज गहलौत का कहना है कि, शिकायत के आधार पर जांच अधिकारी नियुक्त कर जांच कराई जाएगी और दोषी पाए जाने पर सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Post Views: 13
Advertisement

Imprint
Responsible for the content:
eastindiatimes.in
Privacy & Terms of Use:
eastindiatimes.in
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
27.06.2025 - 22:11:29
Privacy-Data & cookie usage: