विज्ञान कैम्प में विद्यार्थियों ने भारतीय वैज्ञानिकों की जीवनी से लिया उनके पथ पर चलने का संकल्प

schedule
2025-07-02 | 18:43h
update
2025-07-02 | 18:43h
person
eastindiatimes.in
domain
eastindiatimes.in

फ़िरोज़ाबाद-

सिरसागंज:- विज्ञान भारती ब्रज प्रान्त के अंतर्गत जिला शाखा फिरोजाबाद एवं उसके आयाम शक्ति के तत्वाधान में शक्ति की जिला समन्वयक श्रीमती पूनम जैन एवं विद्यार्थी विज्ञान मंथन के राज्य मीडिया समन्वयक अश्वनी कुमार जैन के संयोजन में विज्ञान भारती के कार्यालय पर निःशुल्क विज्ञान कैम्प के 38 वें दिवस पर भारतीय वैज्ञानिकों की जीवनी एवं खोजों की जानकारी के विषय कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
अश्वनी कुमार जैन ने बताया कि इस निःशुल्क विज्ञान कैम्प में विज्ञान के चमत्कारों के माध्यम से अंधविश्वास को दूर करने के विषय के साथ विज्ञान के प्रयोग एवं अन्य क्रियाकलाप भी किए जा रहे है।
श्रीमती पूनम जैन ने बताया कि कैम्प के 38 वें दिवस पर भारतीय वैज्ञानिक जैसे:- सर सी वी रमन, डॉ ए. पी.जे अब्दुल कलाम, बीरबल साहनी, शान्ति स्वरूप भटनागर, मेघनाद साहा, हर गोविंद खुराना, जगदीश चन्द्र बोस, जानकी अम्माल, सलीम अली, श्रीनिवासन रामानुजन, सतेन्द्र नाथ बोस, होमी जहांगीर भाभा, उपेन्द्र नाथ ब्रह्मचारी, विश्वेश्वरैया आदि की जीवनी एवं उनके द्वारा किए गए अविस्मरणीय योगदान की जानकारी विद्यार्थियों को प्रदान की गई। उन्होंने सभी विद्यार्थियों के कार्य की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। विद्यार्थियों ने भारतीय वैज्ञानिकों से प्रेरित होकर उनके बताए गए पथ पर चलने का संकल्प लिया। इस अवसर पर कु दीक्षा, माधुरी, ज्योति, ऐंजल यादव, स्वीटी तिवारी, आयुषी, भावना, करिश्मा, संगम, मुकुल कुमार, विशाल, रितिक, रोहित, मनीष आदि उपस्थित रहे।

Advertisement

Post Views: 11
Advertisement

Imprint
Responsible for the content:
eastindiatimes.in
Privacy & Terms of Use:
eastindiatimes.in
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
02.07.2025 - 22:42:42
Privacy-Data & cookie usage: