पुरानी रंजिस के चलते युवक को दबंगो ने जमकर पीटा, पुलिस ने किया मामला दर्ज

schedule
2024-09-23 | 17:55h
update
2024-09-23 | 17:55h
person
eastindiatimes
domain
eastindiatimes.in

** ईस्ट इंडिया टाइम्स रिपोर्ट आदिल अमान कायमगंज/फर्रुखाबाद रंजिश में युवक के साथ दबंगों ने मारपीट कर दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने घायल को सीएचसी कायमगंज भेज दिया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की। पुलिस मामले की जांच कर रही है। रविवार को क्षेत्र के गांव ढमढेरा निवासी रमाकान्त बाइक से कंपिल क्षेत्र के गांव कादरदादपुर सराय निवासी बुआ के घर गया था। देर शाम वह घर वापस घर ज रहा था। तभी रास्ते में शाहआलमपुर निवासी तीन ग्रामीणों ने उसकी बाइक की चाबी निकाल ली औऱ गाली गलौज करने लगे विरोध करने पर सभी ने एक राय होकर उसके साथ मारपीट कर गंबीर घायल कर दी। जिसमें वह गंभीर घायल हो गया। ग्रामीणों को आता देख हमलावर मौके से फरार हो गए। पीड़ित ने थाने पहुंच मामले की तहरीर दी। पुलिस ने घायल युवक को सीएचसी में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे गंभीर हालत में लोहिया अस्पताल के लिए रेफर दिया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आरोपितो के खिलाफ एनसीआर दर्ज ली है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। थाना प्रभारी विश्वनाथ आर्या ने बताया एनसीआर दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

Advertisement

Post Views: 90
Advertisement

Imprint
Responsible for the content:
eastindiatimes.in
Privacy & Terms of Use:
eastindiatimes.in
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
21.04.2025 - 04:23:32
Privacy-Data & cookie usage: