खेत मे खडी धान की फसल दबंगों ने जोत दी, दुखी ग्रामीण पहुंचे उप जिलाधिकारी की शरण में

schedule
2024-09-26 | 15:19h
update
2024-09-26 | 15:19h
person
eastindiatimes
domain
eastindiatimes.in


ईस्ट इंडिया टाइम्स रिपोर्ट आदिल अमान
कायमगंज/फर्रुखाबाद
क्षेत्र के गांव चांदुइया निवासी आशा देवी, हंसमुखी,लटूरी, बिजपाल,विश्राम व सुखपाल ने कायमगंज तहसील आकर उप जिलाधिकारी को दिए सिकायती पत्र में कहा है कि दिनांक 25/9/24 को क्षेत्रीय लेखपाल पवन कुमार व कानून गो द्वारा चकमार्ग की पैमास की गई थी। जिसमें प्रार्थीगण मौके पर मौजूद नहीं थे। प्रार्थी की गैर मौजूदगी में प्रार्थीगण की खड़ी धान की फसल को प्रेमपाल व नन्हे पुत्रगण विशुन दयाल निवासी कुड़रा नगला द्वारा जबरिया धान की फसल को जुतबा दिया गया। चक रोड के लिए ना तो ग्राम प्रधान को सूचित किया गया और ना ही प्रार्थीगण। उक्त लोग दबंग व गुंडागर्दी प्रवृत्ति के हैं। तथा प्रार्थीगण को एलानिया धमकी भी दे रहे हैं। कि साले झील की तरफ आये तो जान से मार देंगे। प्रार्थीगण की धान की फसल पकी हुई खड़ी थी। जिससे कि प्रार्थीगणों को काफी नुकसान हुआ है प्रार्थीगण उक्त चक मार्ग की दोबारा पैमाइस करबाना चाहते है। प्रार्थीगणों ने उपजिलाधिकारी से विनती करते हुए कहा है कि खड़ी धान की फसल को दबंगई के बल पर जोत देने की सूचना दर्ज करवा कर कड़ी कानूनी कार्यवाही की जाए।

Advertisement

Post Views: 88
Advertisement

Imprint
Responsible for the content:
eastindiatimes.in
Privacy & Terms of Use:
eastindiatimes.in
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
27.03.2025 - 22:09:47
Privacy-Data & cookie usage: