प्रभारी निरीक्षक दिनेश प्रकाश पांडेय द्वारा अलग-अलग स्थानों से दो गांजा तस्कर को किया गिरफ्तार।

schedule
2024-03-14 | 11:21h
update
2024-03-14 | 12:07h
person
eastindiatimes
domain
eastindiatimes.in

ईस्ट इंडिया टाइम्स मनोज कुमार सोनी ब्यूरो रिपोर्ट।

सोनभद्र शक्तिनगर थाना क्षेत्र में दो गांजा तस्कर को गिरफ्तार कर भेजा गया सलाखों के पीछे,आगामी लोक सभा चुनाव को मद्देनजर रखते हुए सोनभद्र पुलिस अधीक्षक डॉ0 यशवीर सिंह द्वारा अवैध मादक पदार्थ एवं शराब तस्करी करने वाले तस्करों के विरुद्ध जनपद में चलाए जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) कालू सिंह व क्षेत्राधिकारी पिपरी अमित कुमार के निर्देशन में दिनांक-13.03.2024 को समय 19.30 बजे थाना शक्तिनगर थाना प्रभारी निरीक्षक दिनेश प्रकाश पांडेय द्वारा एवं शक्तिनगर पुलिस की टीम द्वारा तेलगंवा बार्डर से 1 गांजा तस्कर को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया, मनीष साकेत पुत्र बनवारी लाल साकेत निवासी सरसवाह थाना विंध्यनगर जिला सिंगरौली मध्यप्रदेश उम्र लगभग 21 वर्ष के पास से 1 किलो 500 ग्राम अवैध गांजा बरामद कर गिरफ्तार किया गया,इस बरामदगी व गिरफ्तारी के सम्बन्ध में थाना शक्तिनगर पर मु0अ0सं0-34/2024 धारा 8/20 NDPS Act का अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।इसी क्रम में थाना शक्तिनगर पुलिस द्वारा दिनांक 14.03.2024 को सुबह लगभग 8.05 बजे दुद्धीचुआ बार्डर पुलिया के पास से एक अभियुक्त आशीष कुशवाहा पुत्र बबलू कुशवाहा निवासी सरसवाह थाना विन्ध्यनगर जिला सिंगरौली मध्य प्रदेश उम्र करीब 22 वर्ष के पास से 1 किलो 750 ग्राम अवैध गांजा बरामद कर गिरफ्तार किया गया।इस बरामदगी व गिरफ्तारी के सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0-35/2024 धारा 8/20 NDPS एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत कर जेल भेजा गया। जेल गए दोनों आरोपियों का अपराधिक इतिहास मध्य प्रदेश सिंगरौली जिले में कई मुकदमा पंजीकृत है। इस कार्रवाई में मौजूद रहे।उ0नि0 श्री प्रकाश,उ0नि0 सुधीर कुमार सिंह,हे0का0 संतोष कुमार,हे0का0 राजेश कुमार सिंह का0 पंकज यादव,का0 सौरभ यादव थाना शक्तिनगर सोनभद्र।

Advertisement

Post Views: 130
Advertisement

Imprint
Responsible for the content:
eastindiatimes.in
Privacy & Terms of Use:
eastindiatimes.in
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
08.04.2025 - 07:40:20
Privacy-Data & cookie usage: