शमशाबाद में निकली मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम की बारात पर हुई पुष्प वर्षा

schedule
2024-10-08 | 08:18h
update
2024-10-08 | 08:18h
person
eastindiatimes.in
domain
eastindiatimes.in

।शमशाबाद फर्रुखाबाद। श्री रामलीला कमेटी शमशाबाद के तत्वाधान में हो रहे श्री रामलीला महोत्सव के दौरान रविवार की शाम को मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम की गाजे बाजे एवं ढोल तमाशा के साथ बड़ी धूमधाम के साथ बारात शोभा यात्रा नि काली गई। बारात में चारों तरफ धार्मिक उल्लास का वातावरण देखा गया। बारात में चप्पे चप्पे पर हर झांकी के साथ सुरक्षा हेतु पुलिस फोर्स तैनात था। पुलिस के साए में बारात शोभा यात्रा निकाली गई। शोभा यात्रा के स्वागत के लिए जगह-जगह समाजसेवियों ने जलपान की व्यवस्था की थी। इस दौरान नगर क्षेत्र को भव्य रूप से सजाया गया था तथा आधा दर्जन के करीब स्वागत द्वार बनाए गए थे। बारात नगर के मुख्य मार्गो से गुजर रही थी तो श्रद्धालुओं ने दुकान एवं मकान की छत पर बारात पर पुष्प वर्षा करके स्वागत किया। श्रद्धालुओं ने राम लक्ष्मण भरत शत्रुघ्न एवं बारात के साथ चल रही देवी देवताओं की झांकियां की आरती उतार कर पूजा अर्चना की तथा प्रसाद किया। बारात की सुरक्षा व्यवस्था का जय जा लेने अपर पुलिस अधीक्षक, कायमगंज एसडीएम रविंद्र कुमार, सी ओ भी पहुंचे। सुरक्षा की कमान पहले से ही थाना अध्यक्ष तरुण सिंह भदोरिया संभाले हुए थे। सुरक्षा में कहीं चूक ना हो जाए इस कारण पुलिस अधीक्षक ने कायमगंज, कपिल , नवाबगंज, मोहम्मदाबाद, रा जे पुर, अमृतपुर आदि थानों का पुलिस फोर्स लगाया गया था।कस्बा शमशाबाद के मोहल्ला गुमटी टो ला स्थित श्री रामलीला भवन में रविवार की शाम को मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम, लक्ष्मण, भ र त, शत्रुघ्न आदि स्वरूप की कायमगंज एसडीएम रविंद्र कुमार, पुलिस क्षेत्र अधिकारी तथा श्री रामलीला कमेटी के अध्यक्ष अवधेश पांडे ने आरती उतारकर विधि विधान के साथ पूजा अर्चना की। इसके बाद बारात चली। बारात के सब से आगे विघ्न विनायक भगवान गणेश की बड़ी मनोरम एवं आकर्षक झांकी चल रही थी। भगवान गणेश का स्वरूप काफी सुंदर लग रहा था। लंबोदर की झांकी देखने के लिए लोग काफी देर से आतुर थे। मां काली की झांकी दर्शकों को काफी आकर्षित कर रही थी वही ट्रैक्टर की ट्राली पर नृत्य कर रही राधा कृष्ण की युगल जोड़ियां काफी आकर्षित कर रही थी। बारात की शोभायात्रा में शंकर पार्वती, भगवान नरसिंह, मां दुर्गा, संतोषी माता, हंस पर सवार मां सरस्वती, ब्रह्मा जी आदि देवी देवताओं के 24 स्वरूप बारात में शामिल थे। दर्शकों को काफी समय बाद लिली घोड़ी का नृत्य देखने को मिला। जिसे लोगों ने काफी सराहा। बारात में राधा कृष्ण, शंकर पार्वती, एवं भूत पिशाचों की भव्य झांकियां भी चल रही थी। मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम भाई लक्ष्मण भाई शत्रुघ्न एवं भाई भ रत घोड़े पर सवार थे। भारी संख्या में बाराती लोग आगे आगे नाचते गाते हुए चल रहे थे। महाकाल सेवा समिति के प्रमुख अतुल राजपूत ने अपनी टोली के साथ पूरी बारात की पुष्प वर्षा के साथ स्वागत किया वहीं भाजपा नेत्री रेनू त्रिपाठी अपने पति पीयूष त्रिपाठी ने पुराना बस स्टॉप पर जलपान का स्टा ल लगाकर सभी स्वरूपों एवं बारातियों को जलपान कराया तथा माल्यार्पण एवं पुष्प वर्षा करके बारात का स्वागत किया। इस दौरान सभी स्वरूपों की आरती उतार कर बीती विधान के साथ पूजा अर्चना की तथा प्रसाद वितरण किया। बारात की शोभायात्रा नगर क्षेत्र के मुख्य मार्गो से होती हुई श्री रामलीला मैदान लंका की टुकुरिया में देर रात पहुंची वहां पर मौजूद जनकपुरी के लोगों ने बारात का भव्य स्वागत किया। इसके बाद विद्वान पंडितो एवं कुल पुरोहितों ने मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम का विवाह माता सीता के साथ विधि विधान के साथ कराया इसके बाद अन्य स्वरूपों की विवाह रश्मि की प्रक्रिया की गई। भगवान श्री राम एवं माता सीता का विवाह होते ही दर्शकों ने सियावर रामचंद्र की जय का जय घोष किया। तदुपरांत श्रद्धालुओं ने भा त का वितरण किया। आकर्षक झांकियां के साथ भगवान राम का रथ देर रात श्री रामलीला भवन गुम टी महादेव मंदिर पहुं चा। वहीं शोभा यात्रा का समापन हो गया। खचाखच दशकों से भरी गुमटी महादेव मंदिर में पूरी रात दरभंगा बिहार से आए नाटक में सती मोह नाटक दिखा। जिसे दर्शकों ने काफी सराहा और पूरी रात भर नाटक का आनंद लिया।

Advertisement

Post Views: 233
Advertisement

Imprint
Responsible for the content:
eastindiatimes.in
Privacy & Terms of Use:
eastindiatimes.in
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
31.05.2025 - 12:01:16
Privacy-Data & cookie usage: