आईजीआरएस शिकायतों के समय से व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण में जनपद को मिला प्रदेश में पहला स्थान

schedule
2024-10-12 | 11:24h
update
2024-10-12 | 11:24h
person
eastindiatimes
domain
eastindiatimes.in

ईस्ट इंडिया टाइम्स विशाल गुप्ता।

अम्बेडकरनगर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के शीर्ष प्राथमिकता वाली समन्वित शिकायत निवारण प्रणाली आईजीआरएस में जिले ने माह सितंवर में भी प्रदेश के 75 जनपदों में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। जिलाधिकारी अविनाश सिंह के निर्देश पर आइजीआरएस पोर्टल पर माह सितंवर 2024 में प्राप्त शिकायतों का विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने तत्परता से निस्तारण किया। शिकायतों का समयवद्ध एवं त्वरित निस्तारण किए जाने के फलस्वरुप प्रदेश सरकार द्वारा की जाने वाली प्रदेश स्तरीय रैंकिंग में जनपद को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है। जिलाधिकारी ने जनपद के समस्त अधिकारियों को वधाई दी है। उन्होंने कहा कि जनपद स्तरीय अधिकारियों के कार्य कुशलता के परिणाम स्वरूप मुख्यमंत्री के इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम में जनपद को माह सितंवर 2024 में भी प्रदेश की रैंकिंग में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ। जनपद आईजीआरएस पर प्राप्त शिकायतों के त्वरित एवं मानक के अनुरूप निस्तारण सुनिश्चित करते हुए विगत दो माह से प्रथम स्थान पर वना हुआ है। वर्ष 2024 में माह जनवरी, फरवरी, जून, अगस्त व सितंवर में जनपद ने प्रथम स्थान प्राप्त किया है। उन्होंने कहा कि आइजीआरएस पोर्टल पर विभिन्न माध्यमों से प्राप्त होने वाली शिकायतों का निस्तारण आगे भी सभी अधिकारी इसी प्रकार पूर्ण गंभीरता से मानकों एवं गुणवत्ता के साथ पूर्ण करें, ताकि जनपद नियमित प्रदेश रैंकिंग में प्रथम स्थान पर वना रहे।

Advertisement

Post Views: 88
Advertisement

Imprint
Responsible for the content:
eastindiatimes.in
Privacy & Terms of Use:
eastindiatimes.in
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
19.04.2025 - 16:36:09
Privacy-Data & cookie usage: