दुर्गा पूजा शोभा यात्रा में उमड़ा आस्था का जनसैलाब तिर्वा नगर में निकाली गई विशाल शोभा यात्रा

schedule
2024-10-13 | 13:05h
update
2024-10-13 | 13:05h
person
eastindiatimes.in
domain
eastindiatimes.in


शोभायात्रा में भारी पुलिस पीएसी बल के बीच डीएम और एसपी के अलावा तहसील स्तरीय अधिकारियों ने लिया सुरक्षा व्यवस्था का जायजा।
(ईस्ट इंडिया टाइम्स राजेन्द्र सिंह धुआँधार)

कन्नौज। तिर्वा नगर में बीते कई दशकों से लगातार निकली जा रही मां दुर्गा की शोभायात्रा इस बार भी आकर्षण का केंद्र रही।
पार्वती को ब्याह कर अपनी बारात के साथ नंदी पर सवार भोले बाबा की झांकी जहां हजारों की भीड़ के आकर्षण का केंद्र रही। वहीं शोभायात्रा में शामिल 8 मंडलों के कलाकारों ने यात्रा में नृत्य, गीत संगीत और कलाओं से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर शोभा यात्रा देखने उमड़ी भीड़ का दिल जीत लिया।
सुरक्षा व्यवस्था को लेकर जिले के डीएम सुभ्रांत कुमार शुक्ला , एसपी अमित कुमार आनंद, एसडीएम अशोक कुमार, तहसीलदार अवनीश कुमार आदि अधिकारियों ने भारी पुलिस पीएसी बल के साथ शोभा यात्रा का जायजा लिया।
बताते चलें कि, विगत वर्षो की भांति इस वर्ष भी नवरात्रि के समापन के उपरांत शनिवार की सायं जिले के तिर्वा नगर से नव युवक जनसेवा समिति के तत्वाधान में दुर्गा पूजा शोभायात्रा धूमधाम से निकाली गई।
मां दुर्गा की शोभायात्रा को लेकर नगर को दुल्हन की तरह सजाया गया था।
सुबह से ही नगर में दर्जनों स्थानों पर जहां हजारों की संख्या में महिला पुरुष और बच्चों ने भंडारे में प्रसाद का स्वाद चखा। वहीं शाम चार बजते ही नगर सहित ग्रामीण अंचलों और आसपास क्षेत्र से हजारों की संख्या में शोभायात्रा देखने भारी भीड़ उमड़ पड़ी। पूरे नगर में मेले जैसा नजारा नजर आने लगा।
शाम 5 बजे नगर के रामलीला मैदान तिर्वागंज से कलश पूजन के साथ समिति के पदाधिकारियों ने यात्रा का शुभारंभ कराया।
यात्रा में सबसे पहले नव युवा डंडा मंडल जिसका नेतृत्व अनिकेत गुप्ता कर रहे थे,के बाद कलश की झांकी रही। इसके बाद सौरव कुमार के निर्देशन में बालिका ढपली मंडल, चंदन मनवासिया के निर्देशन में बालिका डांडिया नृत्य मंडल, शिवानी के निर्देशन में राधा कृष्ण मंडल, संजय राजपूत के निर्देशन में महाकाल मंडल, अजय शेट्टी के निर्देशन में वीर जवान मंडल, सूरज राठौर के निर्देशन में सूर्या डांस मंडल, और गौरव कुमार के निर्देशन में युवा डांडिया नृत्य मंडल के युवा और युवतियों के अलावा बच्चों ने नाचते गाते और अपनी कलाओं का प्रदर्शन शोभायात्रा देखने उमड़ी भीड़ का दिल जीत लिया।
बताते चलें कि, इन मंडलों के मध्य में एक से दो मंडलों के मध्य माता शैलपुत्री, ब्रह्मचारिणी,
चंद्रघंटा, कुष्मांडा, स्कंदमाता, कात्यायनी, कालरात्रि, महागौरी, सिद्धिदात्री के बाद हनुमान जी की झांकी आर्कषण का केंद्र रही।
अंत में नंदी पर सवार भोले जो पार्वती को अपनी बारात के साथ लेकर जा रहे थे, की झांकी भी सबसे अधिक आकर्षण का केंद्र रही।
नगर से शोभा यात्रा निकलने के दौरान भक्तों को प्रसाद का वितरण भी किया गया।
प्रमुख रुप से रामप्रकाश पेंटर, रामऔरत श्रीवास्तव मनवसिया, देवेश गुप्ता, राजेश गुप्ता गोल्डी, नरेंद्र गुप्ता मालिक, बउआ, लल्लन, रविन्द्र गुप्ता,
सहित समिति के कई पदाधिकारी मौजूद रहे।
समिति के संरक्षक अखिलेश गुप्ता रहे।
पूरी रात नगर के महत्मा गांधी मार्ग, सर्राफा बाजार से होते हुये यात्रा गांधी चौक चौराहे पर पहुंची। यहां समिति के पदाधिकारियों को सम्मानित भी किया गया।
यहां से यात्रा तिर्वागंज गांधी चौक चौराहा से होते हुये कन्नौज मार्ग पर तिर्वा खास स्थित अन्नपूर्णा मंदिर पर पहुंच कर पूरी हुई।
पूरी रात नगर में शोभायात्रा को लेकर जश्न सा माहौल नजर आया। जगह जगह लोगों ने माता की आरती उतारने के साथ ही मन्नतें भी मांगी।
रविवार की सुबह यात्रा का समापन भव्यता के साथ हुआ।

Advertisement

Post Views: 156
Advertisement

Imprint
Responsible for the content:
eastindiatimes.in
Privacy & Terms of Use:
eastindiatimes.in
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
31.05.2025 - 16:06:32
Privacy-Data & cookie usage: