ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ ने मनाई महर्षि वाल्मीकि की जयंती

schedule
2024-10-19 | 04:34h
update
2024-10-19 | 04:34h
person
eastindiatimes
domain
eastindiatimes.in

रिपोर्ट सौरभ अग्रवाल।फिरोजाबाद।

उत्तर प्रदेश पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ के तत्वाधान में विकास भवन प्रांगण में मुख्य विकास अधिकारी शत्रुधन वैश्य की अध्यक्षता में भगवान महर्षि वाल्मीकि की जयंती धूमधाम से मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारम्भ जिला पंचायत राज अधिकारी जगदीश राम गौतम ने भगवान महर्षि वाल्मीकि के चित्र पर पुष्प अर्पित कर एवं दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर वक्ताओं ने महर्षि वाल्मीकि के जीवन पर प्रकाश डालते हुए उनके बताए गए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। इस दौरान सुभाष चंद्र त्रिपाठी परियोजना निदेशक, सुभाष चंद्र डीसी मनरेगा, सूर्यकुमार मिश्रा जिला समाज कल्याण अधिकारी, एमपी सिंह जिला संख्या अधिकारी, धीरेंद्र कुमार जिला विद्यालय निरीक्षक, आशीष कुमार पांडे जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, जगबीर सिंह, नेत्रपाल सिंह, रजनीश, अनमोल शर्मा, नरेंद्र शर्मा, इंसाफ अली, अश्विनी देशमुख, शमा बेगम, सरोज, प्रेमप्रकाश कुशवाहा जिलाध्यक्ष राज्य कर्मचारी महासंघ, शिवा मैसी जिलाध्यक्ष, जितेंद्र सिंह यादव जिला मंत्री, पंकज करोतिया जिला कोषाध्यक्ष, श्रीकृष्ण राजपूत जिला संगठन मंत्री, परमानंद कोहली जिला संप्रेक्षक, हरी सिंह प्रभारी नारखी, श्याम सुंदर, राम लक्षिन, बबलू वाल्मीकि मनोज कुमार, राजा बाबू अमित कुमार, मनोज कुमार, रघुवीर सिंह, रोहित कुमार, गोविंद सिंह, विवेक कुमार, नवनीत सिंह, नीलोफर, राकेश कुमार, सतीश चंद्र, संजय कुमार, सुखबीर, अवनीश आदि मौजूद रहे।

Advertisement

Post Views: 75
Advertisement

Imprint
Responsible for the content:
eastindiatimes.in
Privacy & Terms of Use:
eastindiatimes.in
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
09.04.2025 - 20:37:18
Privacy-Data & cookie usage: