अब भगवान को भी नहीं बक्श रहे हैं चोर न्याय के देवता शनिदेव की प्रतिमा ले गये चोर अभी तक नहीं चल सका पता

schedule
2024-10-22 | 09:20h
update
2024-10-22 | 09:20h
person
eastindiatimes
domain
eastindiatimes.in

ईस्ट इंडिया टाइम्स राजेन्द्र सिंह धुआँधार) कन्नौज। ग्रामीणों के सहयोग से श्रीमद भागवत कथा का कार्यक्रम कराये जाने के बाद भगवान शनिदेव की प्रतिमा को स्थापित किया जाना था। इससे पहले कि, चंदे की रकम से मंगवाई गई प्रतिमा स्थापित हो पाती, चोर प्रतिमा को ही उठा ले गये।मामला उपरोक्त जिले के उमर्दा कस्बे के निकट प्राथमिक स्कूल के पास का बताया गया है।बताते चलें कि, कस्बे के निकट स्थित प्राथमिक स्कूल के पास पीपल का एक पुराना पेड़ है। यहां देव स्थान मानकर बड़ी संख्या में ग्रामीण पूजा अर्चना भी करते हैं। विगत दिनों ग्रामीणों ने यहां श्रीमद भागवत कथा का आयोजन भी ग्रामीणों के सहयोग से संपन्न कराया गया था। जिसके बाद चंदे से भगवान शनिदेव की प्रतिमा को स्थापित करने के लिये मंगवाया था। हवन पूजन के अगले दिन प्रतिमा को स्थापित किया जाना था, लेकिन इससे पहले ही रात में किसी समय प्रतिमा को चोरी कर लिया गया। सुबह घटना की जानकारी जब गांव के ग्रामीण महादेव उर्फ भोले पुजारी, नीरज बाथम, राजकुमार, जोती, पूजा, गौतम, अजय, रामशरन, राजबेटी, अमन, भानु, सत्यम, सूरज, राममूर्ति, मोहित, काजल, मुन्नी देवी, मंजू, संध्या, सीमा, को हुई,तो ग्रामीणों ने हंगामा काटा। मामले की सूचना पर थाना प्रभारी पारुल चौधरी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची। ग्रामीणों से मामले को लेकर जानकारी की गई।ग्रामीणों ने निकट के ही दो लोगों पर चोरी का आरोप लगाया है। पुलिस का कहना था, कि जल्द ही प्रतिमा का पता लगा लिया जायेगा। और शासन की अनुमति के बाद ही प्रतिमा स्थापित करवाई जायेगी।फिलहाल प्रतिमा चोरी की घटना से ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है।

Advertisement

Post Views: 29
Advertisement

Imprint
Responsible for the content:
eastindiatimes.in
Privacy & Terms of Use:
eastindiatimes.in
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
22.01.2025 - 19:13:29
Privacy-Data & cookie usage: