मुख्यमंत्री ने महिला सशक्तिकरण मजबूत बनाया: उमा जोशी

schedule
2024-10-28 | 05:25h
update
2024-10-28 | 05:25h
person
eastindiatimes
domain
eastindiatimes.in

उत्तराखंड की महिलाएं आज आत्म निर्भर बनकर उभर रही है:उमा जोशीईस्ट इंडिया टाइम्स ब्यूरो चीफ: आमिर हुसैन उत्तराखंड बाजपुर /उधमसिंह नगर: मधुबन स्वायत्त सहकारिता समिति के द्वारा विकासखंड बाजपुर के ग्राम पंचायत बरहैंनी मुख्य बाजार में ग्रामीण आजीविका मिशन व मधुबन स्वायत्त सहकारिता समिति के द्वारा एक दो दिवसीय दिवाली महोत्सव का आयोजन किया गया।जिसका उद्घाटन चीनी मिल बाजपुर के प्रबंधक हरवीर सिंह वह जिला अध्यक्ष भाजपा गुंजन सुखीजा के द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर वह फीता काटकर किया गया। मधुबन सीएफ के अध्यक्ष उमा जोशी ने बताया मिले का मुख्य उद्देश्य जिले भर से स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को उनके द्वारा निर्मित स्थानीय उत्पादों को बाजार उपलब्ध कराना है।और साथ ही मिले का मुख्य आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं जिलेभर के सभी विकासखंडों से आए स्वयं सहायता समूह द्वारा लगाए गए स्टॉल है।इन इंस्टालोन को लगाने मुख्य उद्देश्य प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वह मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के द्वारा निरंतर महिला सशक्तिकरण में किए जा रहे प्रयासों को सार्थक करने का है।साथ ही जिला अध्यक्ष गुंजन सुखीजा ने बताया कि धामी सरकार निरंतर महिलाओं के उत्थानों का कार्य कर रही है महिला सशक्तिकरण व महिलाएं आत्मनिर्भर महिलाएं बन रही हैं साथ उन्होंने कार्यक्रम की आयोजन उमा जोशी को धन्यवाद दिया। जिन्होंने मातृ शक्ति के उत्थान के लिए इस प्रकार के कार्यक्रम को बढ़ावा दिया। चीनी मिल के जीएम हरवीर सिंह ने भी आयोजन मंडल का धन्यवाद किया और साथी ऐसे आयोजन समय-समय पर होने चाहिए जिससे मातृशक्ति का उत्साह बढ़ता है।इस मौके पर पंजाबी संगीतकार हैरी धनौवा के गानों में जनता ने जम कर लुपत उठाया और स्थानीय कलाकारों के साथ साथ दिव्यांग कलाकार निर्मला मेहता, रेखा मेहता,गंगा देवी, लक्ष्मी आदि के द्वारा भी संस्कृति कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए।कार्यक्रम का सफल संचालन अमन सब्बरवाल ने किया मेले में करीब समूहों के 40 स्टॉल लगाए गए थे।जिसमें पूरे जिले अलग अलग सामग्री की स्टॉल लगाए गए थे।इस मौके पर मंडल अध्यक्ष बिट्टू चौहान, नरेंद्र चौधरी, गगनदीप कौर, उमेश सिम्वाल, सुनील ऊंचा कोटी , रिजवान अली, सुनील कुमार, रश्मि, सीमा, निशा,उर्मिला, सरोज,बालकवी काव्यश्री जैन, आदि आदि लोग उपस्थित रहे

Advertisement

Post Views: 70
Advertisement

Imprint
Responsible for the content:
eastindiatimes.in
Privacy & Terms of Use:
eastindiatimes.in
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
20.04.2025 - 05:13:16
Privacy-Data & cookie usage: