सोना,चांदी,वस्त्र,मिष्ठान की सजी दुकाने बाजार में चारों तरफ रौनक ही रौनक

schedule
2024-10-30 | 09:50h
update
2024-10-30 | 09:50h
person
eastindiatimes
domain
eastindiatimes.in

ईस्ट इंडिया टाइम्स रिपोर्ट आदिल अमान कायमगंज

फर्रुखाबाद दीपावली का पर्व आते ही चारों तरफ साफ – सफाई रंगाई – पुताई का कार्य जोरों पर चल रहा है इधर धनतेरस पर बाजार में दुकानदारों ने दुकानों को बड़े उम्दा तरीके से सजाया। बाजार में चारों तरफ रौनक ही रौनक नजर आ रही है। धनतेरस का त्यौहार मनाने के पीछे पौराणिक के किवन्दतियाँ के अनुसार कहा जाता है कि इस दिन समुद्र मंथन के उपरांत हाथ में कलश धारण किये भगवान विष्णु के अवतार भगवान घन्वंटि प्रकट हुए थे। वही जैन मान्यता के अनुसार भगवान महावीर तीसरे और चौथे ध्यान में जाने के बाद दीपावली वाले दिन निर्वाण को प्राप्त हुए थे। इसलिए इसको धनतेरस नाम से मान्यता प्राप्त हुई है। जैसी तमाम धार्मिक मान्यताओ किवन्दतियों तथा परंपराओं के अनुसार भारत वर्ष में तथा उस जगह जहां भारतीय लोग रहते हैं ऐसी जगह धनतेरस का त्यौहार मनाया जाता है। धनतेरस के त्योहार पर ग्राहकों की बढ़ती भीड़ की स्थिति को देखते हुए पहले से ही प्रशासन को आशंका थी कि जब सामान्य दिनों में नगर में जाम लगा रहता है तो ऐसी स्थिति में जाम की स्थिति और भयानक हो सकती है। और जाम लगाने में सबसे बड़ी भूमिका ई रिक्शा चलाने वालों की रहती है। इसलिए प्रशासन ने नो एंट्री लगा दी। मैन चौराहा, तहसील, पुलिया,गंगा दरवाजा, पुरानी गल्ला मंडी चौराहा पर होमगार्ड तैनात कर दिए गए। वही धनतेरस पर आमजन ने सोना, चांदी, वस्त्र व मिठाइयों की जमकर खरीदारी की हर दुकान पर भीड़ को देखा जा सकता था।

Advertisement

Post Views: 135
Advertisement

Imprint
Responsible for the content:
eastindiatimes.in
Privacy & Terms of Use:
eastindiatimes.in
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
21.04.2025 - 07:22:23
Privacy-Data & cookie usage: