पति-पत्नी के विवाद में संदिग्ध परिस्थितियों में पति की मौत परिवार में मचा कोहराम, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा

schedule
2024-11-01 | 14:13h
update
2024-11-01 | 14:13h
person
eastindiatimes.in
domain
eastindiatimes.in


ईस्ट इंडिया टाइम्स रिपोर्ट आदिल अमान
कायमगंज/फर्रुखाबाद
यह घटना कायमगंज नगर के बजरिया राधा कृष्ण की है। यहां पर पति पत्नी में हो रहे विवाद के समय ही पति की अचानक संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Advertisement


नगर के मोहल्ला बजरिया राधा कृष्ण निवासी सतीश चंद्र प्रजापति के 42 वर्षीय पुत्र विनोद कुमार की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। बताया गया है कि मृतक का अपनी पत्नी सरिता से विवाद हुआ था। इसके बाद आज शुक्रवार को दोपहर फिर पति-पत्नी में झगड़ा हुआ और मारपीट शुरू हो गई। इसी दौरान विनोद कुमार दीवार से टकराते हुए जमीन पर जा गिरा। जब तक कोई कुछ समझ पाता तब तक उसकी मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। मृतक की पत्नी सरिता, मां जावित्री सहित सभी का रो रो कर बुरा हाल था। मृतक अपने पीछे 14 वर्षीय बेटे चंदन व 12 वर्षीय अर्पित को छोड़कर इस दुनिया से चला गया। मृतक अपने तीन भाइयों में दूसरे नंबर का था। वह हलवाई गिरी का काम करता था। पत्नी सरिता ने बताया कि बीती रात से लगातार वह उसके साथ मारपीट कर रहा था। और मेरे परिवार के लोगों को गाली गलौज कर रहा था। दोपहर के समय भी नशे में आकर उन्होंने मेरे साथ मारपीट की इसके बाद मैंने बचाव में धक्का दिया। और छूकर वहां से भाग गई। देखा तो वह दीवार से टकराकर जमीन पर पड़े दिखाई दिए। इसके बाद क्या हुआ मुझे नहीं मालूम। घटना स्थल पर पहुंची फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य के लिए नमूने लिए। वही मौके पर पहुंचे सीओ एवं कोतवाली प्रभारी राम औतार के निर्देश पर कस्बा चौकी इंचार्ज नागेंद्र सिंह ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Post Views: 302
Advertisement

Imprint
Responsible for the content:
eastindiatimes.in
Privacy & Terms of Use:
eastindiatimes.in
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
30.05.2025 - 14:19:46
Privacy-Data & cookie usage: