दुल्हन की बिदाई करने पहुंचे दूल्हे को पूर्व दुल्हनिया ने हंगामा काट कर सिखाया सबक।

schedule
2024-11-04 | 08:35h
update
2024-11-04 | 08:35h
person
eastindiatimes.in
domain
eastindiatimes.in

मुनीश उपाध्यायबिजनौर/अफजलगढ़:- नगर के मोहल्ला जैनुल आबेदीन निवासी इलियास अहमद के पुत्र की शादी दो वर्ष पूर्व गांव शेरगढ़ निवासी शमरीन के साथ तय हो गई थी। शादी से दो दिन पहले दूल्हा विदेश भाग गया था। इस दौरान दूल्हे पक्ष व दुल्हन पक्ष में मुकदमे बाजी शुरू हो गई थी। दो साल बाद विदेश से वापस लौटें दुल्हे ने चार दिन पूर्व अपनी रिश्तेदारी में दूसरी जगह निकाह कर लिया था। रविवार को नगर के एक वैंकट हाल में दुल्हन की रुखसती करने पहुंचे दूल्हे को पूर्व दुल्हनिया ने हंगामा काट जमकर मारपीट की। अचानक हुई मारपीट के दौरान अफरातफरी मच गई। जिसमें दुल्हे के साथ मारपीट करने वाली समरीन जहां मामूली रूप से चोटिल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले को शांत कराया। वही दोनों पक्षों की ओर से पुलिस को तहरीर देने की बात कही जा रही है। गौरतलब है कि नगर के मोहल्ला जैनुल आबेदीन निवासी इलियास अहमद ने अपने पुत्र मोहम्मद शमशाद का रिश्ता दो वर्ष पूर्व गांव शेरगढ़ निवासी समीम अहमद की पुत्री समरीन जहां के साथ तय किया था। दुल्हन पक्ष की ओर से शादी की तैयारी पूरी कर बारात की व्यवस्था में लग गया था। शादी से दो दिन पहले दुल्हा मोहम्मद शमशाद अपने परिजनों को बिना बताए विदेश चला गया था। दुल्हन पक्ष व दुल्हे पक्ष के बीच में मुकदमे बाजी शुरू हो गई थी। कुछ दिनों बाद दुल्हन पक्ष व दुल्हे पक्ष के बीच जिम्मेदार लोगों ने समझौता करा दिया था। लेकिन दुल्हन पक्ष ने समझौता मानने से इंकार कर दिया था। दुल्हन पक्ष व दुल्हे पक्ष के बीच आज भी न्यायालय में मुकदमे विचाराधीन है। दुल्हे के पिता इलियास अहमद ने दो साल बाद दुल्हा मोहम्मद शमशाद का रिश्ता नगर के मोहल्ला जैनुल आबेदीन निवासी समी अहमद की पुत्री साहिन के साथ तय कर दिया था। चार दिन पूर्व दुल्हे मोहम्मद शमशाद का निकाह दुल्हन साहिन के साथ हो गया था। रविवार को नगर के एक वैंकट हाल में दुल्हन साहिन परवीन की रुखसती की तैयारी चल रही थी। इस दौरान अचानक दुल्हे के मंच पर एक बुरखे में युवती समरीन जहां ने हंगामा शुरू कर दूल्हे के साथ कहासुनी शुरू कर मारपीट पर उतारू हो गए। अचानक दुल्हे के साथ एक युवती द्वारा मारपीट की घटना में अफरातफरी मच गई। जिसमें दुल्हे के साथ मारपीट करने वाली समरीन जहां घायल हो गया। मौके पर पहुंचे पुलिस ने मामला को शांत कराया। दोनों पक्षों ने पुलिस को तहरीर देने की बात कही है। उधर थानाध्यक्ष योगेश चौधरी ने कहा कि तहरीर मिलने पर आवश्यक कार्रवाई की जायेगी।

Advertisement

Post Views: 105
Advertisement

Imprint
Responsible for the content:
eastindiatimes.in
Privacy & Terms of Use:
eastindiatimes.in
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
08.05.2025 - 11:13:52
Privacy-Data & cookie usage: