भाजपा का सदस्यता अभियान पूरा, अब चुने जाएंगे मंडल अध्यक्ष

schedule
2024-11-07 | 13:38h
update
2024-11-07 | 13:38h
person
Jamal Ali Khan
domain
eastindiatimes.in

रिपोर्ट विरेन्द्र तोमर बागपत

बागपत/|भारतीय में भारतीय जनता पार्टी की ओर से चलाया जा रहा सक्रिय सदस्यता अभियान का प्रथम चरण पूरा हो गया। संगठन में अब सक्रिय सदस्यों के 571 आवेदन फार्म सत्यापित कर प्रथम सूची भाजपा के जिला कार्यालय पर प्रकाशित कर दी गई है। जिसमें अब दो दिन शुद्धिकरण का कार्य किया जाएगा।
अब इसके बाद संगठन का चुनाव होगा। इसकी शुरुआत मंडल अध्यक्ष से होगी।
भारतीय जनता पार्टी की ओर से सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत एक लाख से ज्यादा सदस्य बनाये गये, इस अभियान का प्रथम चरण भी पूरा हो गया है। अब संगठन का चुनाव होगा। इसकी शुरुआत सबसे पहले मंडल अध्यक्षों के चुनाव होगी।
जनपद में भाजपा के संगठन में 12 मंडल है। हर विधानसभा में चार मंडल हैं। सभी में मंडल अध्यक्षों का चुनाव होगा। बुधवार को भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय में जिलाध्यक्ष वेदपाल उपाध्याय, निवर्तमान जिलाध्यक्ष सूरजपाल सिंह, सदस्यता अभियान के सह प्रमुख व जिला उपाध्यक्ष कुलदीप भारद्वाज, सक्रिय सदस्यता के सहसत्यापन अधिकारी डॉ विनय त्यागी, जिला मीडिया प्रभारी पवन शर्मा, नगर अध्यक्ष संदीप वशिष्ठ, मंडल अध्यक्ष संदीप प्रजापति, मनजीत सिंह गुर्जर, एडवोकेट अंकित लपराना, डॉ सतेन्द्र प्रजापति, डॉ मनीष कुशवाहा, गोल्डी कुशवाहा, रविन्द्र आर्य, प्रभात तोमर, सुनील दीक्षित, गोल्डी कुशवाहा, राकी शर्मा, अमित उपाध्याय आदि की मौजूदगी में जिले की सक्रिय सदस्यता की सूची जिला कार्यालय पर लगाई गई।
जिला अध्यक्ष वेदपाल उपाध्याय ने कहा कि भाजपा के बागपत जिले में सक्रिय सदस्य की सूची प्रकाशित की गयी हैं। सूची में जिस किसी कार्यकर्ता को कोई आपत्ति हो भाजपा के जिला कार्यालय पर ठीक करा सकता है।
आने वाले संगठन के चुनाव में वही मंडल अध्यक्ष व जिला अध्यक्ष का पर्चा भरेंगे जो की सक्रिय सदस्य होंगे। संगठन के चुनाव को देखते हुए जल्द ही सभी मंडलों में चुनाव अधिकारी लगाए जाएंगे और पर्चा भरने की प्रक्रिया आरंभ होगी। इससे पहले सभी बूथों पर बूथ कार्यसमिति का गठन भी किया जायेगा।

Advertisement

Post Views: 78
Advertisement

Imprint
Responsible for the content:
eastindiatimes.in
Privacy & Terms of Use:
eastindiatimes.in
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
20.04.2025 - 04:33:44
Privacy-Data & cookie usage: