कौमुदी बुद्ध महोत्सव के समारोह में मुख्य अतिथि सूबे के पूर्व काबीना मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य होगे शामिल

schedule
2024-11-08 | 15:59h
update
2024-11-08 | 15:59h
person
Jamal Ali Khan
domain
eastindiatimes.in

ईस्ट इंडिया टाइम्स मनोज जौहरी।

फर्रुखाबाद।
संकिसा के कौमुदी महोत्सव में सूबे के पूर्व काबीना मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य शामिल होंगे। संकिसा स्थित भदंत विजय सोम इण्टर कॉलेज में 14 व 15 नवम्बर को कौमुदी महोत्सव भगवान बुद्ध के 57वें स्वर्गावतरण समारोह का आयोजन किया गया है। क्षेत्रीय भाजपा विधायक सुशील शाक्य 14 नवंबर को दिन के 2 बजे महोत्सव का उद्घाटन करेंगे। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में सूबे के पूर्व काबीना मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य शामिल होंगे।
अति विशिष्ट अतिथि कैलाश यादव (पूर्व सांसद) मुख्य वक्ता डा. जी. एस. शाक्य (प्रयागराज) एम.डी. बौद्ध कम्यून इंटरनेशनल / सम्राट हर्षवर्धन बुद्ध विहार होंगे। सांसद देवेश शाक्य, विधायक विपिन वर्मा डेविड, ममतेश शाक्य, डा. नवल किशोर शाक्य, सुरेश चन्द्र बौद्ध, सत्यभान सिंह शाक्य, महाराज सिंह शाक्य (प्रदेश सचिव) विशिष्ट अतिथि हैं। महिला सम्मेलन में पूर्व सांसद डा. संघमित्रा मौर्य एवं धम्मचारिणी श्रद्धावन्जरी शामिल होंगे। पूज्य भन्ते एस. नन्दा, भन्ते डा. धम्मपाल, भन्ते सरह पादीप महाथेरा, भन्ते चेतसिक बोधि, भन्ते नागसेन, भन्ते उपनन्द, भन्ते धम्म कीर्ति एवं संकिसा भिक्षुसंघ को आमंत्रित किया गया है।
दोनों दिवस रात्रि में सांस्कृतिक कार्यक्रम बौद्ध गीत, जादूगर एवं नाटक मंचन देर रात्रि तक होंगे। आयोजन समिति महोत्सव के प्रमुख सुनील दत्त शाक्य ने यह जानकारी देते हुए बताया कि भारतीय शाक्य परिषद, राष्ट्रीय सम्यक महासंघ, वाई. वी. एस. (इण्डिया), शाक्य बौद्ध विकास समिति अगौनापुर,बौद्ध एकता समिति गंजडुण्डवारा सहयोगी संस्थाएं हैं। श्री शाक्य ने सभी सहयोगी संस्थाओं के पदाधिकारियों एवं बुद्ध अनुयायियों से समारोह को सफल बनाने की जोरदार अपील की है।

Advertisement

Post Views: 65
Advertisement

Imprint
Responsible for the content:
eastindiatimes.in
Privacy & Terms of Use:
eastindiatimes.in
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
19.04.2025 - 18:59:08
Privacy-Data & cookie usage: