भाजपा के वरिष्ठ नेता ओंकार पाण्डेय ने कांग्रेस द्वारा लोकसभा चुनाव के बाद निकाले जाने वाली धन्यवाद यात्रा को बताया ढोंग

schedule
2024-06-12 | 12:46h
update
2024-06-12 | 12:46h
person
eastindiatimes
domain
eastindiatimes.in

आजमगढ़ 12 जून 2024 भाजपा के वरिष्ठ नेता ओंकार पाण्डेय ने कांग्रेस द्वारा लोकसभा चुनाव के बाद निकाले जाने वाली धन्यवाद यात्रा को ढोंग बताया और कहा कांग्रेस हमेशा देश की जनता को गुमराह करने का काम करती है। कांग्रेस और इंडिया गठबंधन चुनाव के दौरान बीजेपी के ऊपर संविधान बदलने और आरक्षण समाप्त करने जैसे अनर्गल झूठे आरोप लगा कर और खटाखट सबके खाते में आठ हजार पाँच सौ रूपये देने के झूठे वादे कर जनता को गुमराह कर जनता से वोट लिया। भाजपा नेता ओंकार पाण्डेय ने आगे कहा 2022 विधानसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश में डेढ़ से दो प्रतिशत और कहीं कहीं नोटा से भी कम वोट पाने वाली कांग्रेस अबकी बार झूठ के सहारे अपना अस्तित्व बचाने की लड़ाई लड़ी अन्यथा अबकी बार कांग्रेस का सूपड़ा साफ होना तय था। अब कांग्रेस और इंडी गठबंधन की सच्चाई जनता के सामने आ चुकी है। इसलिये अपने झूठ पर पर पर्दा डालने के लिये कांग्रेस धन्यवाद यात्रा का ढोंग कर रही है। मोहब्बत की दुकान चलाने वाले राहुल गांधी को इतनी नफरत है कि शपथ ग्रहण के बाद देश के प्रधानमंत्री जी को उन्होंने बधाई का एक ट्वीट तक नहीं किया। भाजपा सरकार अपने संकल्पों को पूरा करने की दिशा में आगे बढ़ते हुये पहली कैबिनेट की ही बैठक में 3 करोड़ लोगों के लिये नये घर बनाने का फैसला लिया। विपक्ष अपनी हार को पचा नहीं पा रहा है। राहुल गांधी ने जो बयान दिया प्रियंका गांधी यदि वाराणसी से चुनाव लड़ती तो मोदी जी चुनाव हार जाते हैं इससे ऐसा प्रतीत होता है राहुल गांधी अभी भी राजनीति में परिपक्व नहीं हो पाये जो प्रियंका गांधी स्वयं अमेठी से चुनाव लड़ने की हिम्मत नहीं जुटा पायी वह वाराणसी में चुनाव लड़ने की हिम्मत कैसे कर पाती। विपक्ष उल जलूल बयान दे रहा है विपक्ष अभी भी अपनी हार नहीं पचा पा रहा है।

Advertisement

Post Views: 87
Advertisement

Imprint
Responsible for the content:
eastindiatimes.in
Privacy & Terms of Use:
eastindiatimes.in
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
19.03.2025 - 08:22:50
Privacy-Data & cookie usage: