धूमधाम से मना गुरुनानक का 555 वां प्रकाशोत्सवशब्द कीर्तन के साथ हुआ अटूट लंगर का आयोजन, सर्व धर्म के सम्मान की अपील

schedule
2024-11-15 | 17:19h
update
2024-11-15 | 17:19h
person
Jamal Ali Khan
domain
eastindiatimes.in

रिपोर्ट सौरभ अग्रवाल।

फिरोजाबाद। नगर के गुरूदारे में गुरु नानक देव का 555 वा प्रकाशोत्सव धूमधाम से मनाया गया। शब्द कीर्तन के उपरांत अटूट लंगर का आयोजन किया गया। इस दौरान मंच से सर्व धर्म के सम्मान की अपील की गई। कार्यक्रम में सिक्ख समाज के अलावा सर्व समाज के लोग उपस्थित रहे।
शुक्रवार को स्टेशन रोड स्थित गुरूदारे में गुरू नानक देव का प्रकाशोत्सव धूमधाम से मनाया गया। सुबह 10 बजे निशान साहिब चढ़ाया गया। गुरु ग्रंथ साहिब पाठ के उपरांत गुरु वाणी सुनाई गई। वहीं सिंधी व सिक्ख समाज के लोगों ने गुरूदारे मे माथा टेक कर आर्शीवाद लिया। वहीं बहार से आएं लोगों ने शब्द कीर्तन किया। इसके बाद गुरूदारे में लंगर का आयोजन किया गया। जिसका सभी भक्तगणों ने आनंद लिया। इसके अलावा आर्य नगर स्थित निरंजन धाम संत कॅबर राम दरबार में सिंधी समाज द्वारा गुरू नानक देव का प्रकाशोत्सव मनाया गया। वहीं टूंडला में भी गुरूसभा द्वारा गुरू नानक देव का प्रकाशोत्सव मनाया गया। गुरु नानक इंटर कालेज की छात्राओं द्वारा कीर्तन किया गया। उसके बाद आगरा से आए सरदार हरपाल सिंह ने शब्द कीर्तन कर आनंद साहब का पाठ किया। उसके बाद अरदास लगाते हुए उन्होंने सभी के जीवन में खुशहाली और सुख समृद्धि की कामना करते हुए तीन उपदेश दिए। जिसमें कर्म करो, नाम जपो और मिल बांट कर खाओ शामिल थे। तदोपरांत अटूट लंगर का आयोजन किया गया। गुरुद्वारा कमेटी प्रधान मनप्रीत सिंह कोर ने सर्व धर्म का सम्मान करने की सलाह दी। इस मौके पर दिनेश गुप्ता, योगेन्द्र उपाध्याय, रिंकू लावणिया, मनमोहन सिंह काके, बलवीर सिंह पम्मी, जसपाल सिंह, हरपाल सिंह, अमरजीत सिंह, गुरुमीत सिंह, कुलविंदर सिंह, चरणजीत सिंह, शरणजीत सिंह, गुरमुख, अमित मोरजानी, सानी बजाज, रेनू दर्जन, रचना दरगन, राजरानी गांधी, योगिता कौर, बिजेंद्र कौर, सीमा कौर, रमनजीत सिंह, दीपक सिंह आदि उपस्थित रहे।

Advertisement

Post Views: 66
Advertisement

Imprint
Responsible for the content:
eastindiatimes.in
Privacy & Terms of Use:
eastindiatimes.in
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
20.04.2025 - 05:02:41
Privacy-Data & cookie usage: