बिहार में उद्घाटन से पहले ही नदी में समाया पुल, मचा हड़कंप

schedule
2024-06-19 | 03:27h
update
2024-06-19 | 03:27h
person
eastindiatimes
domain
eastindiatimes.in

ईस्ट इंडिया टाइम्स/ ब्यूरो चीफ मेराज अहमद

बिहार से एक बार फिर हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। बिहार में पुल हादसा हुआ है। बताया जा रहा है कि उद्घाटन से पहले ही पुल ध्वस्त होकर नदी में समा गया। बिहार से एक बार फिर हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। बिहार में पुल हादसा हुआ है। बताया जा रहा है कि उद्घाटन से पहले ही पुल ध्वस्त होकर नदी में समा गया। यह घटना अररिया जिला के सिकटी प्रखंड क्षेत्र की है। यह पुल अररिया के पड़किया घाट पर बना हुआ था। यहां करोड़ों की लागत से बकरा नदी के पड़रिया घाट पर पुल बना हुआ था। वहीं इस घटना को देखते हुए इलाके में हड़कंप मच गया। इस पुल का निर्माण पहले बने पुल के एप्रोच कट जाने के बाद कराया गया था। लोगों का आरोप है कि पुल के निर्माण में घटिया सामग्री के इस्तेमाल किया गया था इसलिए पुल उद्घाटन से पहले ध्वस्त हो गया।ऐसे में कई लोगों का मानना है कि हाल में ही पुल के एप्रोच पथ को बहाल करने के विभाग की विभाग की ओर कवायद शुरू की गई थी। लेकिन, उससे पहले यह हादसा हो गया। वहीं इस घटना का वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में ये भी सुना जा सकता है कि पुल को बने अभी एक साल भी नहीं हुआ था। इस घटना के बाद लोगों का कहना है कि ठेकेदार और विभागीय लापरवाही की वजह से ये घटना सामने आई है। पुल की लागत 12 करोड़ रुपये बताई जा रही है। बता दें कि पड़रिया पुल के तीन पिलर बहकर नदी में समा गए, जिससे पुल टूट गया।

Advertisement

Post Views: 436
Advertisement

Imprint
Responsible for the content:
eastindiatimes.in
Privacy & Terms of Use:
eastindiatimes.in
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
19.04.2025 - 01:56:20
Privacy-Data & cookie usage: