दिल्ली के मंच पर गरजे कन्नौज के युवा कवि श्रोताओं ने जमकर बजाई तालियां

schedule
2024-11-18 | 16:21h
update
2024-11-18 | 16:21h
person
Jamal Ali Khan
domain
eastindiatimes.in

ईस्ट इंडिया टाइम्स राजेन्द्र सिंह धुआँधार

कन्नौज। राष्ट्रीय कवि संगम तेरापंथ भवन,छतरपुर,दिल्ली में तीन दिवसीय अमृत महोत्सव कवि सम्मेलन एवं अधिवेशन का आयोजन किया गया जिसमें कन्नौज जिले से  राष्ट्रीय कवि संगम के जिलाध्यक्ष युवा कवि अरविन्द बाजपेई, महामंत्री कुमार विवेक और संरक्षक योगेश तिवारी योगी ने प्रतिभाग किया
    कार्यक्रम में देश के विश्वविख्यात कवि कुमार विश्वास, कवि हरिओम पंवार, सुदीप भोला,शम्भू शिखर, रोहित चौधरी,समेत अनेक राष्ट्रीय स्तर के ख्यातिलब्ध सामाजिक कार्यकर्ता, संत चिदानंद ,ज्योतिषाचार्य पवन बंसल,संगठनकर्ता इंद्रेश एवं राजनेता मौजूद रहे

Advertisement

            देश में राष्ट्रवादी कवियों की एक फ़ौज ख़डी करने वाले कवियों के राष्ट्रीय संरक्षक आजीवन अविवाहित रहकर अपना जीवन साहित्य साधना को समर्पित करने वाले राष्ट्रीय कवि संगम के राष्ट्रीय अध्यक्ष बाबू जगदीश मित्तल के जन्मदिन के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम में देशभर से दो सौ से अधिक कवियों ने शिरकत की कन्नौज के युवा कवियो ने वीर रस में ओजपूर्ण काव्य पाठ कर कन्नौज का नाम रोशन किया

“वैसे तो हमने जीवन भर योग, भक्ति, जप, ध्यान किया
किन्तु शत्रु ने आंख दिखाई त्वरित शक्ति संधान किया “
             —-कुमार विवेक

“सर हिन्द की ईंटो में सोए,गुजरी माता के पौत्र अमर।
करता भारत तुमको प्रणाम हे!सिंह वंश के शौर्य शिखर।।”
—अरविन्द बाजपेई
“ऐ आवारा बालपन आ जाये तू काश
जुगनू तितली को पकड़ छू लूँ मैं आकाश “
—योगेश तिवारी

 कार्यक्रम में कन्नौज के कवि कुमार विवेक एवं कवि अरविन्द बाजपेई का काव्यपाठ एवं सम्मान हुआ साथ ही कवि योगेश तिवारी योगी की पुस्तक "छू लूँ मैं आकाश"का विमोचन,काव्यपाठ एवं सम्मान हुआ कन्नौज के कवि का राष्ट्रीय मंच पर जाना कन्नौज के लिए गौरव की बात है अतः कन्नौज के सभी कवि एवं साहित्यकारों ने उन्हें बधाई और शुभकामनायें दीं।
Post Views: 143
Advertisement

Imprint
Responsible for the content:
eastindiatimes.in
Privacy & Terms of Use:
eastindiatimes.in
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
07.04.2025 - 20:17:54
Privacy-Data & cookie usage: