डीएवी बाज़पुर में वार्षिक खेल प्रतियोगिता का आयोजन

schedule
2024-11-23 | 11:20h
update
2024-11-23 | 11:20h
person
eastindiatimes.in
domain
eastindiatimes.in

ईस्ट इंडिया टाइम्स ब्यूरो चीफ: आमिर हुसैन

उत्तराखंड
बाजपुर/ उधमसिंह नगर: डीएवी पब्लिक स्कूल बाज़पुर में वार्षिक खेल प्रतियोगिता का आयोजन प्रधानाचार्य पंकज कुमार व मुख्य अतिथि, अपर पुलिस अधीक्षक हरवंश सिंह द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। अपर पुलिस अधीक्षक हरबंस सिंह का तिलक लगाकर व पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया।समारोह में आकर चार चांद लगा दिए।विद्यालय के चारों सदनों,अशोका, हंसराज, दयानंद,एवं विवेकानंद के बच्चों ने मार्च पास्ट कर मुख्य अतिथि को सलामी दी।नन्हें बालकलाकारों ने स्वागत गीत,नृत्य गीत,पंजाबी लोकगीत भांगड़ा,कुमाऊनी लोकनृत्य तथा योग कला के द्वारा सामारोह के शुभारंभ की भव्यता बढ़ाई। प्रतियोगिता में मुख्य रूप से दौड़,खो-खो,कबड्ड़ी,स्पून रेस, बनाना रेस, फ्रोग रेस, चियर रेस,बैंक रेस, लेमन स्पून रेस, 100 मीटर 200 मीटर एवं 400 मीटर रेस,खेलों का आयोजन किया गया ।चारों सदनों में अशोका हाउस ने प्रथम स्थान, हंसराज हाउस, द्वितीय स्थान, विवेकानंद ने तृतीय स्थान तथा दयानंद ने चतुर्थ स्थान प्राप्त किया।प्रतियोगिता में खेल समारोह में अपर पुलिस अधीक्षक हरबंस सिंह ने संबोधित करते हुए बच्चों को खेलों के प्रति जागरूक किया।उन्होंने कहा, खेलों से शारीरिक, मानसिक एवं भौतिक विकास होता है। एक स्वस्थ शरीर में स्वस्थ मस्तिष्क का विकास हो इसके लिए खेल हमारे जीवन के एक अभिन्न अंग है।इस अवसर पर धर्मेंद्र शर्मा, खेल शिक्षक गौरव शर्मा,श्री निवास जोशी,शिवांगी चोपड़ा,सागर भट्ट,प्रदीप नड्डा,हेमा पाण्डेय,मीरा बनौला,संजीव,मोहन,विरेंद्र सिंह ,कुलदीप आदि उपस्थित थे।

Advertisement

Post Views: 135
Advertisement

Imprint
Responsible for the content:
eastindiatimes.in
Privacy & Terms of Use:
eastindiatimes.in
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
30.05.2025 - 10:11:09
Privacy-Data & cookie usage: