भाजपा की जीत पर भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी, बांटे लड्डू, खुशियां मनाई

schedule
2024-11-23 | 17:05h
update
2024-11-23 | 17:05h
person
Jamal Ali Khan
domain
eastindiatimes.in

बागपत|महाराष्ट्र और यूपी में भाजपा की जीत पर शहर के चमरावल रोड़ स्थित भाजपा कार्यालय पर भाजपाइयों ने जश्न मनाया और मिठाई बांटी।
जिलाध्यक्ष वेदपाल उपाध्याय के नेतृत्व में महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव और उत्तर प्रदेश में उपचुनाव में बीजेपी की जीत पर एक दुसरे को लड्डू खिलाकर कर खुशी का इजहार किया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष वेदपाल उपाध्याय ने कहा देश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा है। महाराष्ट्र में भाजपा की जीत पर उन्होंने कहा सबसे ज्यादा सीट मिली हैं। कहा कि उत्तर प्रदेश में उप चुनाव में जनता ने अपना विश्वास भाजपा पर जताया हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जनकल्याणकारी योजनाओं का सभी वर्गों को फायदा मिल रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में सुरक्षा, समृद्धि एवं सुशासन पर जनता ने महाराष्ट्र व यूपी में इतिहास रच दिया है।
इस दौरान जिला उपाध्यक्ष कुलदीप भारद्वाज,

Advertisement

मंडल प्रभारी डॉ विनय त्यागी, नगर अध्यक्ष संदीप वशिष्ठ, एसी मोर्चा के जिलाध्यक्ष आत्माराम मौर्य, मनीष कुशवाहा, गोल्डी कुशवाहा, सूनील दीक्षित, अक्षय तोमर, प्रभात तोमर, दिनेश प्रधान, रामधारी, रविन्द्र आर्य, रिंकू तोमर आदि मौजूद रहे।

Post Views: 90
Advertisement

Imprint
Responsible for the content:
eastindiatimes.in
Privacy & Terms of Use:
eastindiatimes.in
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
20.04.2025 - 05:57:08
Privacy-Data & cookie usage: