धूम धाम से मना नेताजी का जन्मदिन :युवजन सभा के राष्ट्रीय सचिव जितेन्द्र सिहं यादव ने किया भंडारे का आयोजन

schedule
2024-11-23 | 18:21h
update
2024-11-23 | 18:21h
person
Jamal Ali Khan
domain
eastindiatimes.in

ईस्ट इंडिया टाइम्स मनोज जौहरी।

फर्रुखाबाद।
आज उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व केंद्रीय रक्षा मंत्री स्व मुलायम सिंह यादव का जन्मदिन धूम धाम से मनाया गया। इस अवसर पर समाजवादी पार्टी कार्यालय पर युवजन सभा के राष्ट्रीय सचिव जितेन्द्र सिहं यादव ने भंडारे का आयोजन किया। इस दौरान बड़ी तादाद में समाजवादियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
सर्वप्रथम स्व नेताजी मुलायम सिंह यादव के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए। इसके उपरांत भंडारा का आयोजन समाजवादी पार्टी कार्यालय के बाहर किया गया जिसमें आम जनमानस को भोजन वितरित किया गया। इस अवसर पर सर्वप्रथम गोष्ठी का आयोजन जिलाध्यक्ष चंद्रपाल सिंह यादव की अध्यक्षता में किया गया। पार्टी मुख्यालय पर पूर्व विधायक जमालुद्दीन सिद्दीकी, पूर्व विधायक उर्मिला राजपूत, पूर्व लोकसभा प्रत्याशी फर्रुखाबाद डॉ नवल किशोर शाक्य ,प्रदेश सचिव सर्वेश अंबेडकर एवं मंदीप यादव, पूर्व महानगर अध्यक्ष विजय यादव, जिला प्रवक्ता विवेक सिंह यादव, युवजन सभा के राष्ट्रीय सचिव एवं कार्यक्रम के प्रभारी जितेंद्र सिंह यादव,समीर यादव प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य, राम जी बाजपेई, मुन्ना यादव एडवोकेट, रामपाल सिंह यादव, चंद्रेश राजपूत विधान सभा अध्यक्ष सदर, के के यादव जिलाध्यक्ष सैनिक प्रकोष्ठ आदि लोगों ने नेताजी के जीवन और संघर्षों का स्मरण करते हुए अपने अपने विचार रखे।
इस अवसर सुभाष चंद्र शाक्य, सौरभ कटियार,पुष्पेंद्र यादव,अनुराग यादव, हर्ष गंगवार, पूजा कठेरिया, विनीत परमार, नंद किशोर दुबे, डॉक्टर अजय पाल सिंह यादव, अंकुर शाक्य, अजीत यादव, अर्चित मिश्रा, संजीव मिश्रा, अवधेश पांडे, समीर मिर्जा,अजय यादव, अमन सूर्यवंशी, नागेंद्र यादव, अंशुल यादव, प्रिंस गंगवार, रोहित यादव, विमल कुमार, मोहम्मद नफीस, रवि यादव, बलराम सिंह यादव ,अभय यादव, नफीस प्रधान, अमीर सिंह यादव, धर्मेंद्र यादव, आजाद यादव, अजय पाल, अरविंद यादव ,मोहम्मद इजहार खान जिला अध्यक्ष यूथ ब्रिगेड, लालमन यादव,पीयूष यादव, सोनू यादव , सुनील यादव, राजन यादव पूर्व प्रधान ,सुधीर यादव, अफजाल अंसारी, तस्लीम खान, रामाधार सिंह यादव ,अमित कुमार यादव, आयुष यादव, मुख्तार आलम, अंकुर चक्, अशोक अंबेडकर, विमलेश शर्मा, आशीष शर्मा, शिव शंकर शर्मा, अतुल शर्मा, मुन्नालाल, दीप सिंह यादव, कृष्ण कुमार, ज्ञानचंद राजपूत,राजेंद्र सिंह, वेद प्रकाश, बंटी यादव राष्ट्रीय सचिव लोहिया वाहिनी ,अरुण कठेरिया ,सुमित शाक्य, धीर सिंह राजपूत आदि सैकड़ों लोग मौजूद रहे। समाजवादी पार्टी कार्यालय के बाहर बड़े भंडारे का आयोजन किया गया था जिसमें समस्त आम जनमानस को भोजन वितरित किया गया।
समाजवादियों ने जिला लोहिया अस्पताल में जिला अध्यक्ष चंद्रपाल सिंह की अगवाई में युवजन सभा के राष्ट्रीय सचिव जितेंद्र सिंह यादव, सपा प्रवक्ता विवेक सिंह यादव, पूजा कठेरिया, विनीत परमार आदि पदाधिकारियों के साथ वहां पर मौजूद मरीजों को एवं उनके तीमारदारों को फल वितरित किए। कार्यक्रम का संचालन इलियास मंसूरी ने किया।
सपा प्रवक्ता विवेक सिंह यादव ने बताया कि नेताजी का जन्मदिन जनपद में कई अन्य जगहों उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर एवं गोष्ठियां कर मनाया गया।

Advertisement

Post Views: 27
Advertisement

Imprint
Responsible for the content:
eastindiatimes.in
Privacy & Terms of Use:
eastindiatimes.in
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
05.02.2025 - 13:40:26
Privacy-Data & cookie usage: