संभल हिंसा पर सरकार पर कांग्रेस ने उठाए सवाल कांग्रेस नेताओं ने महात्मा गांधी की प्रतिमा पर इकट्ठा होकर रखा मौनव्रत

schedule
2024-11-25 | 17:10h
update
2024-11-25 | 17:10h
person
Jamal Ali Khan
domain
eastindiatimes.in

ईस्ट इंडिया टाइम्स राजेन्द्र सिंह धुआँधार

कन्नौज। संभल में हुई हिंसा बवाल को लेकर कांग्रेस ने आज एक घंटे का मौन कार्यक्रम आयोजित किया। कन्नौज में कांग्रेस नेताओं ने महात्मा गांधी की प्रतिमा पर इकट्ठा होकर मौनव्रत रखा और सरकार को सद्बुद्धि देने की प्रार्थना की। कांग्रेस नेताओं ने प्रदेश की पुलिस और योगी सरकार को इस बवाल के लिये जिम्मेदार ठहराया है। बवाल में पुलिस की गोलियों से हुई चार मौतों को हत्या बताया। प्रदेश कांग्रेस नेतृत्व के आह्वाहन पर काँग्रेस पार्टी के कन्नौज जिलाध्यक्ष दिनेस पालीबाल और कांग्रेस पार्टी के नेता ग्वाल मैदान स्थित गांधी प्रतिमा पर एकजुट हुये। प्रतिमा स्थल पर कांग्रेस नेताओं ने एक घंटे का मौन रख पुलिस कि गोलियों से जान गंवाने वालों को श्रद्धांजलि अर्पित की गयी। मौन सभा के बाद कांग्रेस ने प्रदेश सरकार और भाजपा नेताओं को सद्बुद्धि के लिये प्रार्थना की। कांग्रेस जिलाध्यक्ष दिनेस पालीबाल ने कहा की ये उप चुनाव की गड़बड़ी पर उठने वाली आवाज को दबाने के लिये किया गया है। उन्होने कहा की जिस तरह पुलिस ने सीधे सीधे प्रदर्शनकारियों पर गोली चलाई वह सरकार के षड्यंत्र का हिस्सा है। सीधे सीधे गोलियां चलाना, और एक जगह का बार बार सर्वें कर, समुदाय को उकसाना ये सब सरकार के षड्यंत्र का हिस्सा है। सरकार 4 हत्याएं कराकर विपक्ष और जनता को भयभीत कर रही है। इस मौके पर चौधरी वीर सिंह, रीना वर्मा, तारिख बशीर, प्रदीप केलकर, सत्य प्रकाश शर्मा, श्यामू कुशवाहा, अनार सिंह यादव, राम लडते यादव, रामपाल वर्मा, अमीन खान सहित दर्जनों कांग्रेसी नेता उपस्थित रहे।

Advertisement

Post Views: 85
Advertisement

Imprint
Responsible for the content:
eastindiatimes.in
Privacy & Terms of Use:
eastindiatimes.in
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
20.04.2025 - 03:11:26
Privacy-Data & cookie usage: