खाना बनाते समय चूल्हे की चिंगारी से छप्पर में लगी आग नकदी व सामान स्वाहा

schedule
2024-12-04 | 17:56h
update
2024-12-04 | 17:56h
person
eastindiatimes.in
domain
eastindiatimes.in

ईस्ट इंडिया टाइम्स मनोज जौहरी।

फर्रुखाबाद/राजेपुर।
खाना बनाते समय अचानक छप्पर में भीषण आग लग गयी| जिससे हड़कंप मच गया| जब तक आग पर काबू पाया गया तब तक नकदी, अनाज वसामान स्वाहा हो गया| इसके साथ ही ग्रामीण भी झुलस गया|
थाना क्षेत्र के ग्राम रामपुर जोगराजपुर निवासी सावंत राठौर की पत्नी सोनकली चूल्हे पर खाना बना रही थी| उसी समय छप्पर में आग लग गयी| जब तक कोई कुछ समझ पाता तब तक आग ने पूरा छप्पर व पीछे मकान में रखे सामान को अपने आगोश में ले लिया| मौके पर ग्रामीणों की भीड़ एकत्रित हो गयी| ग्रामीणों नें किसी तरह आग पर काबू पाया| सावंत नें बताया कि आग से उसके 30 हजार रूपये नकद व 4 कुंतल गेंहू व अन्य सामान जला है|

Advertisement

Post Views: 87
Advertisement

Imprint
Responsible for the content:
eastindiatimes.in
Privacy & Terms of Use:
eastindiatimes.in
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
31.05.2025 - 09:29:24
Privacy-Data & cookie usage: