रूट डायवर्जन के मार्ग का सीओ नें लिया जायजा

schedule
2024-12-06 | 15:36h
update
2024-12-06 | 15:36h
person
eastindiatimes.in
domain
eastindiatimes.in

ईस्ट इंडिया टाइम्स मनोज जौहरी।

फर्रुखाबाद।
पांचाल घाट सेतु जल्द बंद करनें की तैयारी है| लिहाजा सीओ सिटी नें ट्रैफिक पुलिस के साथ रूट डायवर्जन वाले मार्ग का जायजा लिया|
दरअसल जल्द ही पांचाल घाट पुल को मरम्मत के लिए लगभग एक महीने के लिए बंद किया जाना है| जिसको ध्यान में रखकर रूट डायवर्जन भी होना है| रूट डायवर्जन की व्यवस्था को ठीक से संचालित करनें के लिए सीओ सिटी ऐश्वर्य उपाध्याय ने यातायात प्रभारी सतेन्द्र कुमार के साथ आईटीआई चौराहा, कायमगंज वाईपास, फैजबाग, ढाईघाट व राजेपुर क्षेत्र के मार्ग का जायजा लिया| उनके साथ नेशनल हाई-वे के अधिकारी भी थे| लिहाजा उन्हें निर्देश दिये गये कि सड़क के किनारे आवश्यक जगहों पर सड़क सुरक्षा सम्बन्धित चिन्ह समय से लगा दें |

Advertisement

Post Views: 101
Advertisement

Imprint
Responsible for the content:
eastindiatimes.in
Privacy & Terms of Use:
eastindiatimes.in
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
31.05.2025 - 11:58:29
Privacy-Data & cookie usage: