कम्पिल नगर पंचायत की स्काई लिफ्ट वाहन में उलझ कर बैंड मास्टर की मौत, परिवार मे मचा कोहराम

schedule
2024-12-08 | 14:27h
update
2024-12-08 | 14:27h
person
Jamal Ali Khan
domain
eastindiatimes.in

ईस्ट इंडिया टाइम्स रिपोर्ट आदिल अमान

कायमगंज/फर्रुखाबाद
नगर के मोहल्ला मांझगांव पूर्व निवासी इस्लाम का 34 वर्षीय पुत्र अहमद नवी नगर पंचायत कार्यालय के पास एक ब्रास बैंड में बाजा बजाने का कार्य करता था।
रविवार सुबह वह दुकान पर गया और धूप सेकने के लिए नगर पंचायत के गेस्ट के गेट के समीप बैठ गया। इसी बीच गेस्ट हाउस से नगर पंचायत के स्काई लिफ्ट के चालक ने वाहन बैक कर बाहर निकालने लगा। इसी दौरान गेट पर बैठा अहमद नवी स्काई लिफ्ट वाहन की चपेट में आकर फस गया। आसपास के लोगो ने देखा तो चीखपुकार मचाई और चालक ने कुछ दूरी पर गाड़ी रोकी। लोगो ने गाड़ी के नीचे फंसे अहमद नवी को गंभीर हालत में बाहर निकाला और प्राइवेट वाहन से कायमगंज सीएचसी लेकर आए। जहां डाक्टर अमित कुमार ने उसे मृत घोषित कर दिया। डाक्टर के मृत घोषित करते ही कोहराम मच गया। मृतक की मां साहबजादी, पत्नी रेशमा दहाड़े मार कर रोने लगी। मृतक की मां ने बताया कि मृतक की शादी करीब 16 साल पहले हुई थी। उसके तीन बेटिया है जिसमें 15 वर्षीय निगत, 13 वर्षीय नुजहत व 8 वर्षीय आलिया है। परिवार का भरण पोषण अहमद नवी बैंड में बाजा बजाकर करता था। उसकी मौत से परिवार के सामने आर्थिक संकट गहरा जाएगा। वही मृतक भाईयों अब्दुल नवी, बंटी व शानू का रो-रो कर बुरा हाल था। मृतक चार भाईयों में दूसरे नंबर का था। परिजनों ने बताया कि उसकी छह बहने है जिसमें एक बहन शादी को रह गई है। घटना की जानकारी पर कंपिल थाना पुलिस सीएचसी पहुंची। उसने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Advertisement

Post Views: 156
Advertisement

Imprint
Responsible for the content:
eastindiatimes.in
Privacy & Terms of Use:
eastindiatimes.in
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
24.04.2025 - 14:19:11
Privacy-Data & cookie usage: