ईस्ट इंडिया टाइम्स रिपोर्ट आदिल अमान
कायमगंज/फर्रुखाबाद
आदमखोर तेंदुए के आतंक का शिकार बने लोग जनपद के थाना मऊ दरवाजा क्षेत्र के गांव जसमई के मजरा मटा की मडियां के बताए जा रहे हैं। जहां कहीं से भाग कर आए आदमखोर तेंदुए ने हमला करके आज सवेरे ही खेतो की तरफ जा रहे दो ग्रामीणों को घायल कर दिया। इसके बाद साइकिल से जा रहे दो स्कूली बच्चों पर हमला बोल उन्हें भी घायल कर दिया। हमले के वक्त कई ग्रामीण मौके पर पहुंच गए जिन्होंने शोर मचाकर व लाठी डंडे चलाकर किसी तरह तेंदुए को वहां से भगा दिया। इसके बाद ग्रामीण तेंदुए की खोज में जिधर वह भागा था। इसके बाद ग्रामीण तेंदुए की खोज में जिधर वह भागा था। जब ग्रामीण उधर की ओर गए तो तेंदुए ने फिर हमला कर दिया जिसमें कुछ लोग घायल हो गए। सूचना पाकर मौके पर स्थानीय वन विभाग की टीम रेस्क्यू करने पहुंची। वन विभाग की टीम के वनरक्षक दरोगा सिद्धार्थ दुबे, ताबिद वन दरोगा, सचिन वन रक्षक पर तेंदुए ने हमला कर दिया। जिससे वह तीनों वन कर्मी घायल हो गए। मौके पर पहुंचे जिलाधिकारी डॉ बी के सिंह ने बताया तेंदुए को पकड़ने के लिए संभावित स्थानों पर जाल लगा दिया गया है। कानपुर से जल्द ही वन कर्मियों की टीम पूरे साजो समान के साथ रेस्क्यू करने के लिए पहुंची। इसी के साथ पड़ोस के ग्रामीणों को सुरक्षित रहने के लिए अपने घरों पर ही रहने तथा सतर्कता बरतने के लिए कहा गया। प्रशासनिक स्तर से मिली जानकारी के अनुसार सभी घायलों को उपचार के लिए लोहिया अस्पताल फर्रुखाबाद भिजवाकर उचित उपचार की व्यवस्था के निर्देश दिए गए हैं। इधर कड़ी बशक्त के बाद कानपुर से टीम ने तेंदुए को इंजेक्शन लगाकर पकड़ लिया। अब उसे कानपुर ले जाया गया है तेंदुए को कानपुर के चिड़ियाघर में रखा जाएगा।