मायके में रह रहीं पत्नी ने ससुराल आने से मना करने पर युवक ने ससुराल के बाहर खुद को लगायी आग।

schedule
2024-06-26 | 19:50h
update
2024-06-26 | 19:50h
person
eastindiatimes
domain
eastindiatimes.in

ईस्ट इंडिया टाइम्स रिपोर्ट मनोज जौहरी।

फर्रुखाबाद/नवाबगंज।मायके से रह रही पत्नी के ससुराल आनें से मना करनें से खफा युवक नें खुद को आग लगा ली | उसे गंभीर हालत में लोहिया अस्पताल में भर्ती किया गया|जनपद मैनपुरी के बिछवा के ग्राम उबार खेड़ा निवासी अनुज सक्सेना की बीते 8 साल पूर्व थाना नवाबगंज क्षेत्र के ग्राम अटसैनी पहाड़पुर निवासी मंगूलाल की पुत्री संगीता से शादी हुई थी। आरोप है कि अनुज पत्नी संगीता के साथ मारपीट करता था। इसलिए संगीता अपने बच्चों को लेकर मायके में रह रही थी। अनुज लगभग 12 दिन पूर्व ससुराल में ही रुका था| अनुज के ससुर मांगूलाल ने बताया कि दामाद अनुज सक्सेना ने कहा की मेरी पत्नी संगीता को मेरे साथ भेज दो। अपने साथ ले जाएंगे, नहीं तो ससुराल में इसी चौखट पर प्राण त्याग देंगे। देर रात अनुज ने पेट्रोल डालकर आत्मदाह का प्रयास किया। जिसमें अनुज सक्सेना गंभीर रूप से झुलस गया। ससुराल वालों ने ग्राम प्रधान को सूचना दी। सूचना पर पुलिस ने गांव में जाकर जांच पड़ताल की है। अनुज सक्सेना को जिला अस्पताल लोहिया में भर्ती कराया गया।

Advertisement

Post Views: 77
Advertisement

Imprint
Responsible for the content:
eastindiatimes.in
Privacy & Terms of Use:
eastindiatimes.in
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
19.03.2025 - 08:53:09
Privacy-Data & cookie usage: