कोहरे के समय होने वाले दुर्घटनाओं को रोकने के लिए यातायात पुलिस द्वारा वाहनों में लगवाए गए रिफ्लेक्टर टेप

schedule
2024-12-10 | 16:01h
update
2024-12-10 | 16:01h
person
Jamal Ali Khan
domain
eastindiatimes.in

ईस्ट इंडिया टाइम्स राजेन्द्र सिंह धुआँधार

कन्नौज।वाहनों से कोहरे के समय होने वाले दुर्घटनाओं को रोकने के लिए यातायात प्रभारी आफाक खां द्वारा अपनी टीम के साथ मंडी समिति बैरियर चेक पोस्ट पर ट्रैक्टर ट्रालियों में एवं लोडर आदि वाहनों में अभियान चला कर रिफ्लेक्टर टेप लगाने का काम किया जा रहा है। वहीं वाहन चालकों को प्रभारी यातायात द्वारा यातायात नियमों के प्रति जागरूक भी किया जा रहा है। इसके साथ ही सवारी वाहनों में ओवरलोडिंग करने वाले वाहन चालकों को यातायात पुलिस द्वारा लगातार चेतावनी के साथ जागरूक किया जा रहा है। और कार्रवाई भी की जा रही है। यातायात प्रभारी द्वारा बताया गया कि इस मौसम में आए दिन कोहरा पड़ता है। जिन वाहनों के पीछे रेट्रो रिफ्लेक्टर या रिफ्लेक्टर टेप नहीं लगे होते हैं। बहुत दूर से दृष्टिगोचर नहीं हो पाते हैं। जिस कारण दुर्घटनाएं हो जाती है। इनको रोकने के लिए वाहनों में रिफ्लेक्टर टेप लगाए जा रहे हैं। इनमें विशेष तौर से ट्रैक्टर ट्रालियों पर रिफ्लेक्टर लगाए जाने का काम किया जा रहा है। इस मौके पर मुख्य आरक्षी प्रमोद कुमार एवं आरक्षी दीपक यादव मौजूद रहे

Advertisement

Post Views: 103
Advertisement

Imprint
Responsible for the content:
eastindiatimes.in
Privacy & Terms of Use:
eastindiatimes.in
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
20.04.2025 - 05:51:57
Privacy-Data & cookie usage: