मूलभूत सुविधाएं देने में नाकाम नगर निगम के जनप्रतिनिधि और अधिकारी जनता को छलना करें बंद सौली भईया

schedule
2024-12-14 | 16:58h
update
2024-12-14 | 16:58h
person
eastindiatimes.in
domain
eastindiatimes.in

रिपोर्ट सौरभ अग्रवाल।

फ़िरोज़ाबाद।
सड़क गंदगी प्रकाश और गंदे पेयजल की समस्या से जूझ रहे वार्ड नंबर 62 अम्बे नगर के स्थानीय निवासियों के एक प्रतिनिधि मंडल समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव सामाजिक कार्यकर्ता सतेन्द्र जैन सौली से उनके आवास पर मुलाकात की
इस मौके पर अम्बे नगर वार्ड नंबर 62 के स्थानीय निवासियों ने बताया कि सितंबर 2022 को सड़क गंदगी बिजली के खंभे और शुद्ध पेयजल की मांग को लेकर भूख हड़ताल की थी उसके बाद नगर निगम के अधिकारियों ने लिखित आश्वासन दिया था कि जल्दी सारी समस्याओं का समाधान करा दिया जायेगा परंतु लगभग 2 वर्ष व्यतीत हो जाने के बाद भी अब तक ना तो खंबे लगे ना प्रकाश की व्यवस्था हुई ना सड़क गलियां नाली खरंजा का निर्माण कराया गया ना गंदगी हटाई गई पानी भी पाइप लाइन से गंदा पानी आता है और बरसात के मौसम में स्थिति और विकराल हो जाती है
इस अवसर पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव सामाजिक कार्यकर्ता सतेन्द्र जैन सौली ने कहा कि अम्बे नगर वार्ड नंबर 62 की हालत बेहद खराब है 2022 में स्थानीय जनता ने भूख हड़ताल कर आंदोलन किया उसके बाद जनप्रतिनिधियों एवं नगर निगम के अधिकारियों ने लिखित आश्वासन देकर समस्या का समाधान करने की बात कही थी लेकिन अब तक किसी भी समस्या का समाधान नहीं हुआ है नगर निगम के जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी मूलभूत सुविधाएं देने में भी नाकाम रहे हैं झूठे आश्वासन देकर केवल जनता को छलने का काम किया जा रहा है जिसे नगर निगम को अब बंद कर देना चाहिए
इस मौके पर उन्होंने प्रमुख सचिव नगर विकास,मंडल आयुक्त आगरा मंडल और जिलाधिकारी फिरोजाबाद को समस्या के समाधान हेतु कार्रवाई करने को पत्र लिखा है

Advertisement

Post Views: 215
Advertisement

Imprint
Responsible for the content:
eastindiatimes.in
Privacy & Terms of Use:
eastindiatimes.in
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
30.05.2025 - 11:37:19
Privacy-Data & cookie usage: