महाराष्ट्र में आंबेडकर प्रतिमा को खंडित करने पर विरोध भीम आर्मी जय भीम संगठन के पदाधिकारियों ने अराजक तत्व पर कार्रवाई की मांग की

schedule
2024-12-19 | 14:19h
update
2024-12-19 | 14:19h
person
eastindiatimes.in
domain
eastindiatimes.in

ईस्ट इंडिया टाइम्स रिपोर्ट आदिल अमान

कायमगंज/फर्रुखाबाद
गुरुवार को भीम आर्मी जय भीम संगठन का एक प्रतिनिधि मंडल तहसील पहुंचा। जहां उन्होंने कहा संविधान का अपमान नहीं सहेगे। इस दौरान उन्होंने जय भीम के नारे लगाए। जिलाध्यक्ष पीयूष गौतम व जिला प्रभारी ब्रजेश कुमार ने कहा कि बीते दिनों महाराष्ट्र के परिभणी में आंबेडकर प्रतिमा को खंडित व संविधान का अपमान करने वाले के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की। उन्होंने कहा कि यह कार्य संविधान विरोधी असमाजिक तत्वों द्वारा किया गया धृणित कार्य है। यह देश के लिए ठीक नहीं है। हमारा देश तभी सुरक्षित रहेगा। जब देश का संविधान सुरक्षित रहेगा। लेकिन कुछ लोग देश के संविधान का लगातार मखौल उड़ा रहे है। देश में बहुसंख्यक लोग भारतीय संविधान में पूरी निष्ठा, आस्था व विश्वास रखते है। यदि संविधान को इस प्रकार से लगातार अपमानित किया जाएगा तो इसको देश की जनता कभी बदार्श्त नहीं करेगी जिन लोगो ने यह धृणित कार्य किया गया। उन पर कठोर कार्रवाई की जाए। इससे कि भविष्य में कोई संविधान के अपमान की हिम्मत न कर सके। इस दौरान पदाधिकारियों ने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन एसडीएम रवींद्र सिंह को सौपा। ज्ञापन के दौरान पीयूष गौतम, एपी सिंह, जितेंद्र सिंह, धर्मेन्द्र आदि मौजूद रहे।

Advertisement

Post Views: 137
Advertisement

Imprint
Responsible for the content:
eastindiatimes.in
Privacy & Terms of Use:
eastindiatimes.in
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
30.05.2025 - 19:37:32
Privacy-Data & cookie usage: